आरटीई योजना के अंतर्गत पात्र बच्चों का प्रवेश सुनिश्चित करें- मुख्य विकास अधिकारी श्री कुमार सौरव

आरटीई योजना के अंतर्गत पात्र बच्चों का प्रवेश सुनिश्चित करें- मुख्य विकास अधिकारी श्री कुमार सौरव

संवाददाता सायरा सूर्यवंशी एनसीआर नोएडा

गाजियाबाद-14 मई,2026 मुख्य विकास अधिकारी श्री कुमार सौरव की अध्यक्षता में आज महात्मा गांधी सभागार, कलेक्ट्रेट गाजियाबाद में आरटीई (शिक्षा का अधिकार) योजना के अंतर्गत पात्र बच्चों का प्रवेश न लेने वाले विद्यालयों के संबंध में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।बैठक में जनपद के 49 विद्यालयों को आमंत्रित किया गया था, जिनमें से सेठ आनंद राम जयपुरिया स्कूल, इंदिरापुरम पब्लिक स्कूल, के.आर. मंगलम स्कूल, डीपीएस सिद्धार्थ विहार, दशमेश पब्लिक स्कूल, डीएवी पब्लिक स्कूल, डीपीएस इंदिरापुरम, ऐलन हाउस स्कूल, टॉडलर होम सहित अन्य विद्यालयों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।मुख्य विकास अधिकारी महोदय द्वारा विद्यालयवार समीक्षा करते हुए सभी पात्र बच्चों का आरटीई योजना के अंतर्गत निःशुल्क प्रवेश सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। उन्होंने सभी विद्यालयों को सोमवार तक प्रवेश प्रक्रिया पूर्ण करने हेतु समय प्रदान किया। साथ ही बैठक में अनुपस्थित विद्यालयों को नोटिस जारी कर पुनः तलब करने के निर्देश भी दिए गए। श्री कुमार सौरव ने स्पष्ट कहा कि शासन द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं का सभी विद्यालयों को नियमानुसार पालन करना अनिवार्य है। तथा आरटीई योजना के अंतर्गत पात्र बच्चों को प्रवेश देने में किसी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी। बैठक में उपस्थित खंड शिक्षा अधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्रों के विद्यालयों से समन्वय स्थापित कर प्रवेश प्रक्रिया समयबद्ध रूप से पूर्ण कराने के निर्देश दिए गए। इस अवसर पर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ओम प्रकाश यादव, खंड शिक्षा अधिकारी ममता भारती, अभिषेक यादव, जमुना प्रसाद, कविता चौहान एवं महिमा सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें