दाखिला नहीं लेने वाले स्कूलों की बैठक आहूत की गई।बैठक की अध्यक्षता नव नियुक्त सी डी ओ महोदयकुमार सौरभ द्वारा की गई। बैठक में जनपद के 49 स्कूलों को बुलाया गया था
पवन सूर्यवंशी ब्यूरो चीफ़ ऑल एनसीआर
आज दिनांक 14 मई 2026 को डी एम सभागार कलेक्ट्रेट गाजियाबाद में आर टी ई दाखिला योजना में बच्चों का दाखिला नहीं लेने वाले स्कूलों की बैठक आहूत की गई।बैठक की अध्यक्षता नव नियुक्त सी डी ओ महोदयकुमार सौरभ द्वारा की गई। बैठक में जनपद के 49 स्कूलों को बुलाया गया था जिसमें सेठ आनंद राम जयपुरिया स्कूल, इंदिरापुरम पब्लिक स्कूल , के आर मंगलम स्कूल, डी पी एस पब्लिक स्कूल सिद्धार्थ विहार, दशमेश पब्लिक स्कूल, डी ए वी पब्लिक स्कूल, डी पी एस पब्लिक स्कूल इंदिरापुरम, ऐलन हाउस स्कूल, टॉडलर होम आदि स्कूल उपस्थित हुए। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी गाजियाबाद और सी डी ओ महोदय द्वारा प्रत्येक स्कूल की एक एक कर समीक्षा की गई और सभी पात्र बच्चों का दाखिला करने हेतु निर्देशित किया गया ।सी डी ओ महोदय ने सभी स्कूलों को सोमवार तक आर टी ई योजना में निःशुल्क दाखिले लेने का समय दिया है।और अनुपस्थित स्कूलों को नोटिस भेज दोबारा बुलाने का निर्देश दिया। सी डी ओ महोदय ने कहा कि शासन द्वारा चलाई जा रही योजना का सभी स्कूलों को नियमानुसार पालन करना होगा। इस अवसर पर खंड शिक्षा अधिकारियों को अपने क्षेत्र में स्थित स्कूलों से समन्वय कर दाखिले सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया। बैठक में खंड शिक्षा अधिकारी ममता भारती, अभिषेक यादव, जमुना प्रसाद, कविता चौहान और महिमा मौजूद रहें।












