जिला जनगणना अधिकारी महोदय गाजियाबाद के आदेशानुसार आज राजकीय पॉलिटेक्निक गाजियाबाद एवं कुछ आसपास की संस्थाओं के स्टाफ द्वारा Self Enumeration की प्रक्रिया करायी गई ।कुल 39 staff द्वारा SE किया गया । आपके सूचनार्थ हेतु फोटो एवं data प्रेषित
समवाददाता सायरा सूर्यवंशी 






गाज़ियाबाद जनपद के समस्त विद्यालयों के प्रधानाचार्यों एवं प्रबंधन से अपील है कि वे Census Self Enumeration अभियान को गंभीरता एवं जिम्मेदारी के साथ लें। यह केवल एक सरकारी प्रक्रिया नहीं, बल्कि एक महत्वपूर्ण राष्ट्रीय अभ्यास है, जिसके प्रति विद्यार्थियों को जागरूक करना अत्यंत आवश्यक है। विद्यालयों से अपेक्षा की जाती है कि वे विद्यार्थियों को Census के महत्व के बारे में जानकारी दें तथा “Census Homework Assessment” गतिविधि में सक्रिय रूप से भाग लें। विद्यार्थियों को Self Enumeration प्रक्रिया समझाने एवं अपने परिवार के साथ इसे पूर्ण करने हेतु प्रेरित किया जाए। आज के विद्यार्थी ही कल के जागरूक नागरिक हैं। अतः यह आवश्यक है कि वे देश की इस महत्वपूर्ण प्रक्रिया को समझें और उसमें अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें। सभी विद्यालय इस अभियान में सकारात्मक सहयोग प्रदान करें।
धन्यवाद।कुमार सौरभमुख्य विकास अधिकारी,गाज़ियाबाद












