प्रतापगढ़: हुलासगढ़ के पास दर्दनाक सड़क हादसा, दो की मौत, तीन गंभीर घायल

प्रतापगढ़: हुलासगढ़ के पास दर्दनाक सड़क हादसा, दो की मौत, तीन गंभीर घायल

कुंडा/प्रतापगढ़‌ जनपद के महेशगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत हुलासगढ़ बाजार के समीप शुक्रवार को एक भीषण सड़क हादसे में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और राहत-बचाव कार्य शुरू कराया।

जानकारी के अनुसार, नगर कोतवाली क्षेत्र के राजगढ़ ग्राम पंचायत से कुछ श्रद्धालु मनगढ़ धाम दर्शन के लिए एक निजी होंडा वर्ना कार से जा रहे थे। जैसे ही वाहन हुलासगढ़ बाजार के पास पहुंचा, चालक नियंत्रण खो बैठा और कार सड़क किनारे पेड़ से जा टकराई।

टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि वाहन में सवार रिचा गौतम (17 वर्ष) और अन्नू गौतम की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं शक्ति गौतम, महक और सोनाली कोरी गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया।

घटना की सूचना पर महेशगंज थानाध्यक्ष संदीप कुमार त्रिपाठी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया। मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

ये भी पढ़ें भाजपा महिला मोर्चा का कलेक्ट्रेट घेराव, सपा सांसद के बयान पर उबाल; माफी और बर्खास्तगी की मांग

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें