आसपुर देवसरा थाने में लंबित विवेचनाओं की समीक्षा, CO पट्टी ने दिए सख्त निर्देश

आसपुर देवसरा थाने में लंबित विवेचनाओं की समीक्षा, CO पट्टी ने दिए सख्त निर्देश

संवाददाता विनय कुमार मिश्रा प्रतापगढ़।

पट्टी।क्षेत्राधिकारी पट्टी श्री मनोज कुमार सिंह रघुवंशी ने थाना आसपुर देवसरा में तैनात समस्त विवेचकों के साथ आदेश कक्ष में समीक्षा बैठक की। बैठक में सर्किल पट्टी क्षेत्र के लंबित एवं अर्द्धलंबित विवेचनाओं की गहन समीक्षा की गई। CO रघुवंशी ने सभी विवेचकों को निर्देशित किया कि मामलों का निस्तारण त्वरित गति से और गुणवत्ता के साथ किया जाए। उन्होंने कहा कि प्रत्येक विवेचना गुण-दोष के आधार पर निष्पक्ष एवं विधिसम्मत तरीके से पूर्ण की जाए। इसके साथ ही लंबित अभियोगों के शीघ्र निस्तारण और नियमित रूप से प्रगति आख्या प्रस्तुत करने के निर्देश भी दिए गए। CO ने विवेचकों को पारदर्शिता और समयबद्ध कार्रवाई पर विशेष बल देने को कहा। इस बैठक का उद्देश्य लंबित मामलों में तेजी लाकर पीड़ितों को समय से न्याय दिलाना बताया गया।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें