अधिमास मेला को लेकर पुलिस-प्रशासन अलर्ट, गंगा घाट से पार्किंग तक व्यवस्थाओं का लिया जायजा।
संवाददाता अमित शुक्ला
प्रतापगढ़ में आगामी अधिमास मेला को लेकर पुलिस-प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आया। शनिवार को अपर पुलिस अधीक्षक (पश्चिमी) श्री बृजनन्दन राय ने क्षेत्राधिकारी कुंडा श्री अमरनाथ गुप्ता एवं थाना प्रभारी हथिगवां की मौजूदगी में थाना हथिगवां क्षेत्र का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान मेला परिसर, मंदिर परिसर, पार्किंग व्यवस्था और कानून व्यवस्था की तैयारियों का गहन जायजा लिया गया। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने अवधेश्वरनाथ मंदिर से सटे गंगा घाट पहुंचकर सुरक्षा इंतजामों की समीक्षा की और श्रद्धालुओं की सुविधा को सर्वोच्च प्राथमिकता देने के निर्देश दिए। भीड़ नियंत्रण, बैरिकेडिंग, यातायात संचालन, पार्किंग व्यवस्था और संवेदनशील स्थलों पर निगरानी को लेकर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
इसके साथ ही मेला क्षेत्र में साफ-सफाई, आपातकालीन सेवाओं एवं सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी समीक्षा की गई। अधिकारियों ने संबंधित विभागों को आपसी समन्वय के साथ समयबद्ध तरीके से सभी व्यवस्थाएं पूर्ण करने के निर्देश दिए, ताकि अधिमास मेले में आने वाले श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना












