तहसील कुण्डा में आयोजित ‘सम्पूर्ण समाधान दिवस’ में जनसमस्याओं की सुनवाई।

तहसील कुण्डा में आयोजित ‘सम्पूर्ण समाधान दिवस’ में जनसमस्याओं की सुनवाई।

संवाददाता अमित शुक्ला प्रतापगढ़।

शासन की मंशानुसार आमजन की शिकायतों के त्वरित, पारदर्शी एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के उद्देश्य से आज दिनांक 16 मई 2026 को तहसील कुण्डा में ‘सम्पूर्ण समाधान दिवस’ का आयोजन किया गया। इस दौरान अपर पुलिस अधीक्षक (पश्चिमी) श्री बृजनन्दन राय एवं उपजिलाधिकारी कुण्डा ने संयुक्त रूप से जनसुनवाई कर फरियादियों की समस्याएं गंभीरता से सुनीं।
कार्यक्रम में पुलिस एवं राजस्व विभाग से संबंधित विभिन्न प्रार्थना पत्रों पर सुनवाई करते हुए कई मामलों का मौके पर ही निस्तारण कराया गया, जबकि शेष प्रकरणों में संबंधित अधिकारियों को समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। अपर पुलिस अधीक्षक (पश्चिमी) श्री बृजनन्दन राय ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि शिकायतों के निस्तारण में पूर्ण पारदर्शिता, संवेदनशीलता एवं निष्पक्षता बरती जाए, ताकि आमजन को अनावश्यक रूप से कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें। उन्होंने स्पष्ट किया कि शिकायतों के समाधान में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। भूमि विवाद एवं पुलिस-राजस्व विभाग से जुड़े मामलों के प्रभावी निस्तारण हेतु संयुक्त टीमों को मौके पर जाकर निष्पक्ष जांच कर विधिसम्मत कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।
इस अवसर पर तहसील प्रशासन, पुलिस विभाग एवं राजस्व विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें