“गोंडवाना गौरव का महाआवाहन : आदि उत्सव में गूंजी जनजातीय अस्मिता की हुंकार, राज्यपाल रमेन डेका बोले—‘यह हमारी सांस्कृतिक आत्मा का प्रतीक’”

“गोंडवाना गौरव का महाआवाहन : आदि उत्सव में गूंजी जनजातीय अस्मिता की हुंकार, राज्यपाल रमेन डेका बोले—‘यह हमारी सांस्कृतिक आत्मा का प्रतीक’”

जिला संवाददाता ताम्रध्वज साहू

रामनगर (मंडला)। मध्यप्रदेश के मंडला जिले के रामनगर में आयोजित भव्य आदि उत्सव जनजातीय संस्कृति, परंपरा और गौरवशाली गोंडवाना विरासत के ऐतिहासिक संगम का साक्षी बना। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए रमेन डेका ने कहा कि आदि उत्सव केवल एक आयोजन नहीं, बल्कि जनजातीय अस्मिता, सांस्कृतिक चेतना और विरासत को नई पीढ़ी तक पहुंचाने का सशक्त माध्यम बन चुका है। राज्यपाल ने अपने उद्बोधन में कहा कि गोंडवाना साम्राज्य की ऐतिहासिक धरोहर, जनजातीय परंपराएं और संस्कृति भारत की अमूल्य पहचान हैं। यह आयोजन हमारी जड़ों, हमारी परंपराओं और सांस्कृतिक आत्मगौरव को जीवंत बनाए रखने का प्रेरणादायी प्रयास है। उन्होंने कहा कि रामनगर की यह पावन भूमि केवल एक स्थान नहीं, बल्कि जनजातीय इतिहास और गौरव का जीवंत प्रतीक है। कार्यक्रम में सांसद फग्गन सिंह कुलस्ते ने आदि उत्सव की स्थापना से लेकर उसकी ऐतिहासिक यात्रा तक का विस्तार से उल्लेख करते हुए कहा कि यह आयोजन आज जनजातीय समाज की पहचान और सांस्कृतिक शक्ति का राष्ट्रीय मंच बन चुका है। इस अवसर पर मध्यप्रदेश की लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी मंत्री सम्पतिया उइके, गुजरात के जनजातीय कार्य मंत्री नरेश भाई पटेल सहित अनेक जनप्रतिनिधि, समाज प्रमुख और बड़ी संख्या में जनजातीय समाज के लोग उपस्थित रहे। आदि उत्सव में पारंपरिक लोकनृत्य, जनजातीय कला, लोक वाद्य और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने उपस्थित लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया। पूरा रामनगर क्षेत्र जनजातीय संस्कृति, परंपरा और गोंडवाना गौरव के रंग में रंगा नजर आया।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें