बेमेतरा पुलिस का बड़ा एक्शन : 5.40 लाख की चोरी का खुलासा, सोने के जेवर और स्कूटी बरामद, नाबालिग निकला मास्टरमाइंड

बेमेतरा पुलिस का बड़ा एक्शन : 5.40 लाख की चोरी का खुलासा, सोने के जेवर और स्कूटी बरामद, नाबालिग निकला मास्टरमाइंड

जिला संवाददाता ताम्रध्वज साहू

बेमेतरा। थाना सिटी कोतवाली बेमेतरा पुलिस ने चोरी के एक बड़े मामले का खुलासा करते हुए करीब 5 लाख 40 हजार रुपये कीमती सोने के जेवर और घटना में प्रयुक्त स्कूटी बरामद करने में सफलता हासिल की है। मामले में एक विधि से संघर्षरत बालक की संलिप्तता सामने आई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रार्थी माधव शर्मा निवासी नयापारा बेमेतरा ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि 13 मई 2026 को लिना फोटो स्टूडियो बेमेतरा के काउंटर से अज्ञात चोर लाल रंग के गोल डिब्बे में रखे सोने के मंगलसूत्र पाईप, मोहर सिक्के एवं झुमका सहित लगभग 4 लाख 60 हजार रुपये के जेवर चोरी कर फरार हो गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस उप महानिरीक्षक रामकृष्ण साहू के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हरीश कुमार यादव एवं एसडीओपी भूषण एक्का के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी सोनल ग्वाला के नेतृत्व में पुलिस टीम गठित कर जांच शुरू की गई। विवेचना के दौरान पुलिस ने एक विधि से संघर्षरत बालक को चिन्हित कर परिजनों की मौजूदगी में पूछताछ की। पूछताछ में आरोपी बालक ने चोरी करना स्वीकार किया, जिसके निशानदेही पर चोरी गए सोने के मंगलसूत्र पाईप, झुमका पट्टी, बिंदिया, गेहूं दाना सहित कुल 46 ग्राम सोने के जेवर तथा घटना में प्रयुक्त स्कूटी क्रमांक CG 25 Q 8655 बरामद की गई। बरामद संपत्ति की कुल कीमत लगभग 5 लाख 40 हजार रुपये बताई गई है। पुलिस द्वारा आरोपी बालक के विरुद्ध नियमानुसार आगे की वैधानिक कार्यवाही की जा रही है। इस पूरी कार्रवाई में सिटी कोतवाली बेमेतरा पुलिस टीम के अधिकारियों एवं जवानों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें