चौड़ीकरण के लापरवाही में घर ही उड़ा दिया

चौड़ीकरण के लापरवाही में घर ही उड़ा दिया:-

संवाददाता संतोष यादव उज्जैन।

उज्जैन में चल रहे चौड़ीकरण के दौरान एक बड़ा हादसा सामने आया है। योगीपुरा में रोड चौड़ीकरण के दौरान जेसीबी द्वारा एक मकान पूरी तरह ढह गया। जिससे एक परिवार बेघर हो गया लाखों का सामान मलबे में दब गया। प्रशासन पर लापरवाही के आरोप लग रहे हैं वहीं 15 परिवारों ने डर के चलते अपने मकान खाली कर दिए हैं। मेरी जानकारी के अनुसार योगी पूरा क्षेत्र में रामघाट जाने वाली गली में चल रही, चोडीकरण कार्यवाही मैं जेसीबी द्वारा निवासी राजेंद्र राव सावदेकर का मकान क्रमांक 12 पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया है। जिसमें मकान गिरने से घर का टीवी फ्रिज, कूलर, पंखे, पानी की टंकी, बर्तन एवं किराना सहित पूरा सामान मलबे में दबाकर नष्ट हो गया है। जिसे देखते हुए आसपास के लोगों में दहशत का माहौल है।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें