बलरामपुर में भीषण गर्मी का प्रकोप, लोग और पशु-पक्षी बेहाल

बलरामपुर में भीषण गर्मी का प्रकोप, लोग और पशु-पक्षी बेहाल

संवाददाता अब्दुल मजीद। बलरामपुर(गैसड़ी)

बलरामपुर जिले में इन दिनों भीषण गर्मी का कहर लगातार बढ़ता जा रहा है। तेज धूप और उमस भरी गर्मी ने लोगों का जनजीवन प्रभावित कर दिया है। तापमान करीब 33 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने से इंसान ही नहीं बल्कि पशु-पक्षी भी बेहाल नजर आ रहे हैं।
दोपहर के समय सड़कों पर सन्नाटा पसरा दिखाई दे रहा है। तेज धूप के कारण लोगों को आवागमन में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। गर्म हवाएं बंद होने और उमस बढ़ने से लोगों को घरों में भी राहत नहीं मिल पा रही है। बिजली रहने के बावजूद गर्मी इतनी अधिक है कि लोगों को आराम और नींद लेने में कठिनाई हो रही है। स्थानीय लोगों का कहना है कि सुबह से ही सूरज आग बरसाने लगता है और दोपहर होते-होते हालात और ज्यादा खराब हो जाते हैं। बाजारों और सार्वजनिक स्थानों पर भी लोगों की आवाजाही कम हो गई है। वहीं पशु-पक्षी भी पानी और छांव की तलाश में इधर-उधर भटकते दिखाई दे रहे हैं।
डॉक्टरों ने लोगों को तेज धूप में बाहर निकलने से बचने, अधिक मात्रा में पानी पीने और जरूरी होने पर ही घर से बाहर निकलने की सलाह दी है।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें