MRP के नाम पर लूट बंद करो: अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत ने छेड़ा बड़ा अभियान, उपभोक्ताओं को किया जागरूक

MRP के नाम पर लूट बंद करो: अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत ने छेड़ा बड़ा अभियान, उपभोक्ताओं को किया जागरूक

 जिला संवाददाता ताम्रध्वज साहू दुर्ग। अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत, छत्तीसगढ़ प्रांत ने बाजार में बढ़ती मूल्य अनियमितताओं, पैकेजिंग शुल्क, हिडन चार्ज और MRP से अधिक वसूली के खिलाफ बड़ा अभियान शुरू किया है। संगठन ने साफ कहा है कि उपभोक्ताओं से किसी भी वस्तु पर निर्धारित MRP से अधिक राशि लेना पूरी तरह अवैध है और ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई की जाएगी।

प्रांत संगठन मंत्री रामपाल सिंह ने कहा कि आज बाजार में कई व्यापारी, ऑनलाइन प्लेटफॉर्म, होटल-रेस्टोरेंट और ई-कॉमर्स कंपनियां ग्राहकों से अतिरिक्त शुल्क वसूल रही हैं, जिससे उपभोक्ताओं का आर्थिक शोषण हो रहा है। उन्होंने कहा कि Legal Metrology Rules 2011 के अनुसार सभी उत्पादों पर MRP, unit sale price, निर्माता की जानकारी और उपभोक्ता हेल्पलाइन स्पष्ट रूप से अंकित होना अनिवार्य है।

संगठन ने जनता से अपील की है कि यदि किसी भी दुकान, मॉल, होटल या ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर MRP से अधिक वसूली की जाती है तो उसकी शिकायत तुरंत करें। ग्राहक पंचायत ने कहा कि यह अभियान केवल मूल्य नियंत्रण तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि उपभोक्ता अधिकारों की सुरक्षा और जागरूकता के लिए लगातार चलाया जाएगा।

प्रेस विज्ञप्ति में अनुराग त्रिपाठी अधिवक्ता सहित संगठन के कई पदाधिकारियों ने उपभोक्ता हितों की रक्षा के लिए जनजागरण अभियान को और तेज करने की बात कही।

ये भी पढ़ें “एक्के नम्बर सब्बो बर डायल-112”: बेमेतरा पुलिस को मिले 11 हाईटेक ईआरवी वाहन, अब मिनटों में पहुंचेगी मदद

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें