जमीनी विवाद में खूनी संघर्ष, फावड़े से हमले में युवक गंभीर रूप से घायल

जमीनी विवाद में खूनी संघर्ष, फावड़े से हमले में युवक गंभीर रूप से घायल

रिपोर्ट: ब्यूरो चीफ प्रतापगढ़


जनपद प्रतापगढ़ के लालगंज कोतवाली क्षेत्र में जमीनी विवाद को लेकर खूनी संघर्ष का मामला सामने आया है। विवाद के दौरान एक युवक पर फावड़े से हमला किए जाने से इलाके में हड़कंप मच गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, राजेंद्र मिश्रा, राजेश मिश्रा, सोनू मिश्रा, मोनू मिश्रा और टोनू मिश्रा पर आरोप है कि उन्होंने जमीनी विवाद के चलते अजय मिश्रा निवासी बखरा पर फावड़े से हमला कर दिया। हमले में अजय मिश्रा के सिर पर गंभीर चोट आई, जिससे वह लहूलुहान होकर मौके पर ही बेहोश हो गए।

घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। आसपास मौजूद ग्रामीणों ने घायल अजय मिश्रा को तत्काल उपचार के लिए सीएचसी लालगंज पहुंचाया।

सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची डायल-112 पुलिस ने दोनों पक्षों को कोतवाली बुलाया। फिलहाल लालगंज पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।


दैनिक चक्र | निष्पक्ष एवं विश्वसनीय समाचार

ये भी पढ़ें लखनऊ कूच से पहले एटा में प्रधानों की बस रोकी: कार्यकाल बढ़ाने की मांग को लेकर जा रहे 56 प्रधानों को पुलिस ने हिरासत में बैठाया

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें