20 से 22 मई तक भीषण गर्मी और लू का खतरा।
संवाददाता विनय कुमार मिश्रा प्रतापगढ़।
जनपद में 20.05.2026 से 22.05.2026 तक मौसम विभाग द्वारा लू (Heat Wave) और गर्म रातों को लेकर RED ALERT जारी किया गया है। भीषण गर्मी स्वास्थ्य के लिए अत्यधिक खतरनाक हो सकती है।
नागरिकों से सावधानी बरतने की अपील की गई है।
बचाव के लिए जरूरी सावधानियां:
तेज धूप में बाहर निकलने से बचें
बाहर निकलते समय सिर को गमछा, टोपी या छाते से ढकें
हल्के रंग और ढीले सूती कपड़े पहनें।
पर्याप्त मात्रा में पानी और तरल पदार्थ लेते रहें।
बच्चों, बुजुर्गों और बीमार लोगों का विशेष ध्यान रखें।
दोपहर 12 बजे से 4 बजे तक अनावश्यक बाहर न निकलें
लू के लक्षण दिखने पर तुरंत चिकित्सकीय सलाह लें
प्रशासन ने लोगों से सतर्क रहने और स्वास्थ्य सुरक्षा संबंधी दिशा-निर्देशों का पालन करने की अपील की है।












