मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप, लाठी-डंडों से हमला, आधा दर्जन घायल।
संवाददाता विनय कुमार मिश्रा प्रतापगढ़।
कोहड़ौर थाना क्षेत्र के ईसीपुर गांव में मामूली विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। सिंचाई के दौरान पाइप फटने को लेकर शुरू हुए विवाद में जमकर मारपीट हुई, जिसमें आधा दर्जन लोग घायल हो गए।
पीड़ित आशीष कुमार सिंह ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि रात करीब 11 बजे खेत की सिंचाई के दौरान बिछाई गई पाइप ट्रैक्टर से फट गई। विरोध करने पर आरोपियों से कहासुनी हो गई। आरोप है कि सुबह करीब आधा दर्जन लोग लाठी-डंडा लेकर पहुंचे और हमला कर दिया। मारपीट के दौरान बीच-बचाव करने पहुंचे ग्रामीणों को भी नहीं बख्शा गया। घटना में अनुज पटेल, मुकुल पटेल और अरविंद वर्मा समेत कई लोग घायल हो गए। बताया जा रहा है कि हमलावरों का एक तमंचा भी मौके पर छूट गया।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए भेजते हुए तहरीर के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है।












