एटा में पुलिस-बदमाश मुठभेड़: दो गिरफ्तार, एक के पैर में लगी गोली, अवैध हथियार व चोरी का सामान बरामद

एटा में पुलिस-बदमाश मुठभेड़: दो गिरफ्तार, एक के पैर में लगी गोली, अवैध हथियार व चोरी का सामान बरामद

एटा, संवाददाता मुकेश कुमार।

जनपद एटा के थाना कोतवाली नगर क्षेत्र में बुधवार देर रात पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में एक बदमाश के पैर में गोली लग गई, जबकि दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने उनके कब्जे से अवैध हथियार, कारतूस, बिना नंबर की मोटरसाइकिल और चोरी में प्रयुक्त औजार बरामद किए हैं। पुलिस के अनुसार, 20/21 मई 2026 की रात करीब 12:30 बजे थाना कोतवाली नगर पुलिस गंजडुण्डवारा रोड पर अशोक विहार कॉलोनी के पास संदिग्ध व्यक्ति एवं वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान स्प्लेंडर प्लस मोटरसाइकिल पर सवार दो युवक आते दिखाई दिए। पुलिस टीम द्वारा रुकने का इशारा करने पर दोनों बाइक मोड़कर भागने लगे और पुलिस पर फायरिंग कर दी। आत्मरक्षा में पुलिस ने जवाबी कार्रवाई की, जिसमें एक बदमाश के बाएं पैर में गोली लग गई। दोनों आरोपियों को मौके से पकड़ लिया गया। पूछताछ में घायल आरोपी ने अपना नाम केशव पुत्र राजेन्द्र सिंह निवासी गिरधरपुर थाना दादो, जिला अलीगढ़ तथा दूसरे आरोपी ने रामसरन पुत्र लटूरी सिंह निवासी दुलीचन्द्रपुर थाना सोरो, जिला कासगंज बताया।
घायल आरोपी को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है। पुलिस ने दोनों के कब्जे से 02 अवैध तमंचे, 03 जिंदा कारतूस, 04 खोखा कारतूस (315 बोर), बिना नंबर की स्प्लेंडर प्लस मोटरसाइकिल, कटर, प्लास, चार रिंच, दो पाना तथा 7200 रुपये नकद बरामद किए हैं। पूछताछ में आरोपी रामसरन ने स्वीकार किया कि उसने अपने साथी केशव के साथ मिलकर 9/10 मई 2026 की रात थाना कोतवाली नगर क्षेत्र की सब्जी मंडी के पास एक ट्रांसफार्मर से कॉपर, तेल, तार एवं अन्य सामान चोरी किया था। इस संबंध में थाना कोतवाली नगर में मुकदमा संख्या 216/26 धारा 303(2) बीएनएस के तहत मामला दर्ज है। पुलिस दोनों आरोपियों के आपराधिक इतिहास की जानकारी जुटाने में लगी हुई है। कार्रवाई थाना प्रभारी प्रेमपाल सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा की गई।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें