पत्नी से विवाद के बाद युवक ने खुद को गोली मारी, साले को किया आखिरी फोन

पत्नी से विवाद के बाद युवक ने खुद को गोली मारी, साले को किया आखिरी फोन

संवाददाता- अश्वनी कुमार जिला- हाथरस

हाथरस के सिकंदराराऊ क्षेत्र स्थित रामपुर बट्टारी गांव में बुधवार सुबह एक युवक ने तमंचे से खुद को गोली मारकर जान दे दी। घटना से गांव में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान 35 वर्षीय लालू पुत्र नवाब सिंह के रूप में हुई है। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
परिजनों के अनुसार, सुबह बच्चों के स्कूल जाने के बाद लालू की पत्नी ने उन्हें जगाया था। इसी बात को लेकर पति-पत्नी के बीच कहासुनी हो गई। विवाद के बाद लालू गुस्से में अपने कमरे में चले गए और दरवाजा अंदर से बंद कर लिया। कुछ देर बाद गोली चलने की आवाज सुनकर परिवार के लोग मौके पर पहुंचे। दरवाजा खोलने पर लालू पलंग पर मृत अवस्था में पड़े मिले। उनके पास एक तमंचा भी रखा हुआ था। बताया जा रहा है कि घटना से पहले लालू ने अपने साले को फोन किया था। फोन पर उन्होंने कहा, “तेरी-मेरी आखिरी मुलाकात है, अब मैं जा रहा हूं।” इसके बाद परिवार में हड़कंप मच गया। मृतक की शादी करीब सात वर्ष पहले ईटॉर्नी गांव में हुई थी। परिवार में पत्नी, दो छोटे बच्चे और वृद्ध पिता हैं। परिजनों का कहना है कि घर में पहले भी सामान्य घरेलू विवाद होते रहते थे, लेकिन किसी ने नहीं सोचा था कि मामला इतना गंभीर हो जाएगा।
सिकंदराराऊ कोतवाली प्रभारी शिवकुमार ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। घटनास्थल से बरामद अवैध तमंचे को कब्जे में लेकर आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें