प्रलोभन देकर धर्म परिवर्तन कराने के प्रयास व धमकी देने के आरोप में 2 गिरफ्तार

प्रलोभन देकर धर्म परिवर्तन कराने के प्रयास व धमकी देने के आरोप में 2 गिरफ्तार

संवाददाता विनय कुमार मिश्रा
प्रतापगढ़। प्रतापगढ़ के पट्टी थाना क्षेत्र में धर्म परिवर्तन कराने के प्रयास और धमकी देने के आरोप में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है।


पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ के निर्देशन में थाना पट्टी पुलिस ने अभियुक्त संजय और फूलचन्द्र वर्मा को गिरफ्तार किया। आरोप है कि दोनों लोगों द्वारा प्रलोभन देकर धर्म परिवर्तन कराने का प्रयास किया जा रहा था तथा विरोध करने पर धमकी भी दी गई।
पुलिस के अनुसार अभियुक्तों के कब्जे से
01-01 अदद बाइबिल ग्रंथ 01-01 अदद डायरी, जिस पर “ईसु मसीह” अंकित है बरामद की गई है।
मामले में पुलिस द्वारा विधिक कार्रवाई की जा रही है।

ये भी पढ़ें पत्नी से विवाद के बाद युवक ने खुद को गोली मारी, साले को किया आखिरी फोन

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें