“मंत्री दयाल दास बघेल और जिला साहू संघ अध्यक्ष नारद साहू की मौजूदगी में तोरा में मां कर्मा जन्मोत्सव का ऐतिहासिक महासंगम, सामुदायिक भवन लोकार्पण से गूंजा उत्सव”

“मंत्री दयाल दास बघेल और जिला साहू संघ अध्यक्ष नारद साहू की मौजूदगी में तोरा में मां कर्मा जन्मोत्सव का ऐतिहासिक महासंगम, सामुदायिक भवन लोकार्पण से गूंजा उत्सव”

हजारों समाजजनों की मौजूदगी में गूंजे मां कर्मा के जयकारे, संस्कृति-संगठन और सामाजिक शक्ति का दिखा ऐतिहासिक संगम

जिला संवाददाता ताम्रध्वज साहू

बेमेतरा। ग्राम पंचायत तोरा में ग्रामीण साहू समाज एवं भक्त माता कर्मा समिति के तत्वावधान में मां कर्मा जन्मोत्सव का भव्य, ऐतिहासिक और गौरवशाली आयोजन उत्साह, भक्ति और सामाजिक एकजुटता के साथ संपन्न हुआ। पूरे गांव में उत्सव जैसा माहौल देखने को मिला, जहां समाज की संस्कृति, परंपरा, संगठन शक्ति और सामाजिक जागरूकता का अभूतपूर्व प्रदर्शन हुआ। मां कर्मा के जयकारों, पारंपरिक गीत-संगीत और रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने पूरे वातावरण को भक्तिमय और ऊर्जा से भर दिया।मंत्री दयाल दास बघेल ने किया सामुदायिक भवन लोकार्पण, समाज को दी विकास की बड़ी सौगात कार्यक्रम के मुख्य अतिथि क्षेत्रीय विधायक एवं छत्तीसगढ़ शासन के खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री दयाल दास बघेल रहे। उनके आगमन पर समाजजनों ने भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया। इस अवसर पर मंत्री दयाल दास बघेल ने नव निर्मित सामुदायिक भवन का लोकार्पण कर ग्रामीणों को बड़ी सौगात दी। उन्होंने कहा कि समाज की उन्नति शिक्षा, संगठन, संस्कार और सामाजिक एकता से ही संभव है तथा सरकार हर वर्ग के विकास के लिए निरंतर प्रतिबद्ध है।

जिला साहू संघ अध्यक्ष नारद साहू ने दिया संगठन मजबूती का संदेश

कार्यक्रम में प्रमुख अतिथि के रूप में जिला साहू संघ बेमेतरा अध्यक्ष नारद साहू, छत्तीसगढ़ जिला प्रतिनिधि बेमेतरा पंचम साहू, जिला साहू संघ बेमेतरा के कोषाध्यक्ष रामकुमार साहू एवं जिला मीडिया प्रभारी ताम्रध्वज साहू उपस्थित रहे। नारद साहू ने समाज को संगठित रहने, युवाओं को आगे बढ़ाने तथा सामाजिक मूल्यों को मजबूत करने का संदेश देते हुए कहा कि मां कर्मा का जीवन त्याग, सेवा और समाजहित की प्रेरणा देता है। तहसील और जिला स्तर के पदाधिकारियों की गरिमामयी उपस्थिति ने बढ़ाया आयोजन का गौरव कार्यक्रम की अध्यक्षता तहसील साहू संघ नवागढ़ अध्यक्ष प्रेमू साहू ने की। अति विशिष्ट अतिथि के रूप में जनपद पंचायत अध्यक्ष नवागढ़ खोरबहरा साहू, जिला संगठन सचिव माधव साहू, तहसील साहू संघ संरक्षक पंचराम साहू एवं तहसील संघ संगठन सचिव दीनबंधु साहू उपस्थित रहे। विशिष्ट अतिथियों में तहसील साहू संघ कार्यकारिणी अध्यक्ष शांतिलाल साहू, तहसील साहू संघ संगठन सचिव शत्रुघ्न साहू, तहसील साहू संघ परिक्षेत्रीय अध्यक्ष जितेंद्र साहू, परिक्षेत्रीय उपाध्यक्ष राजकुमार साहू एवं संतोष साहू रामसागर साहू शामिल रहे। सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने बांधा समां, समाज की एकता और परंपरा का दिखा विराट स्वरूप कार्यक्रम में ग्रामीण साहू संघ अध्यक्ष रामचंद्र साहू, उपाध्यक्ष रूपलाल साहू, संगठन सचिव गौकरण साहू, महिला उपाध्यक्ष कांति साहू, महिला संगठन सचिव हेमा साहू, कोषाध्यक्ष सुनील साहू, सचिव केदार साहू एवं रामसागर साहू की विशेष भूमिका रही। भक्त माता कर्मा समिति के अध्यक्ष कार्तिक साहू, उपाध्यक्ष पवन साहू, सचिव आनंद साहू, कोषाध्यक्ष गोवर्धन साहू एवं संरक्षक हरि साहू के नेतृत्व में पूरे आयोजन को भव्य रूप दिया गया। आयोजन में लीलाराम साहू, सीताराम साहू, अश्वनी साहू, छबील साहू, अघनू साहू, मोहन साहू, अर्जुन साहू, ईश्वर साहू, दसरू साहू, शिवकुमार साहू, सुरेश साहू एवं छेदू साहू सहित बड़ी संख्या में समाजजन उपस्थित रहे।

तोरा में बना सामाजिक एकता और सांस्कृतिक गौरव का नया इतिहास

पूरे आयोजन ने यह साबित कर दिया कि साहू समाज आज सामाजिक जागरूकता, संस्कृति, संगठन और समाजहित के क्षेत्र में मजबूती के साथ आगे बढ़ रहा है। ग्राम पंचायत तोरा में आयोजित मां कर्मा जयंती का यह भव्य महासंगम सामाजिक एकता, सम्मान और सांस्कृतिक गौरव का ऐतिहासिक उत्सव बन गया।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें