फतेहपुर: क्षेत्राधिकारी व थानाध्यक्ष ने मंदिर परिसरों का किया निरीक्षण

क्षेत्राधिकारी व थानाध्यक्ष ने मंदिर परिसरों का किया निरीक्षण

 संवाददाता बृजेन्द्र मौर्य अमौली, फतेहपुर । श्रावण मास में कांवड़ यात्रा को सकुशल संपन्न कराने और मंदिर परिसरों में साफ-सफाई व सुरक्षा व्यवस्था को लेकर क्षेत्राधिकारी जाफरगंज व प्रभारी निरीक्षक चांदपुर राजेंद्र सिंह ने गुड़ेश्वर अखंड धाम का निरीक्षण किया। इस दौरान मंदिर समिति के सदस्यों के साथ बैठक कर तैयारियों की जानकारी ली गई और मार्ग में लगे सीसीटीवी कैमरों व जलाशय केंद्र का भौतिक सत्यापन भी किया गया। गुड़ेश्वर अखंड धाम में सावन मास के प्रत्येक सोमवार को दूर-दराज से हजारों की संख्या में भक्त दर्शन व जलाभिषेक के लिए आते हैं। यहां हर वर्ष सावन में मेले का आयोजन भी होता है, जिसमें प्रशासन की ओर से सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित की जाती है। निरीक्षण के दौरान क्षेत्राधिकारी ने साफ-सफाई और सुरक्षा व्यवस्था दुरुस्त रखने के निर्देश दिए ताकि श्रावण मास में आने वाले श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो और कांवड़ यात्रा शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराई जा सके।

ये भी पढ़ें एसडीएम व सीओ ने नौबस्ता गंगा घाट का किया निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था दुरुस्त करने के निर्देश

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें