निजी स्कूलों की मनमानी पर डीएम सख्त ।
संवाददाता विनय कुमार मिश्रा प्रतापगढ़। मनमानी फीस, ड्रेस और किताबों की बाध्यता पर अब होगी कठोर कार्रवाई। जिलाधिकारी अभिषेक पाण्डेय ने निजी विद्यालयों को स्पष्ट चेतावनी देते हुए कहा है कि निर्धारित शुल्क से अधिक वसूली या किसी खास दुकान से किताबें, ड्रेस, जूते-मोजे खरीदने का दबाव बनाने पर सख्त कदम उठाए जाएंगे।
कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित जिला शुल्क नियामक समिति की बैठक में उ0प्र0 स्ववित्तपोषित विद्यालय (शुल्क विनियमन) अधिनियम-2018 एवं संशोधन अधिनियम-2020 के तहत निजी विद्यालयों की फीस वृद्धि और अन्य अनियमितताओं पर चर्चा की गई।
स्कूलों को वेबसाइट और सूचना पट्ट पर फीस विवरण सार्वजनिक करना होगा
एनसीईआरटी पुस्तकों को प्राथमिकता देने के निर्देश हर साल किताबें बदलने पर रोक पांच वर्षों से पहले ड्रेस बदलने पर कार्रवाई. शिकायत मिलने पर जांच के बाद भारी जुर्माना और मान्यता समाप्ति तक की कार्रवाई संभव डीएम ने कहा कि पहली बार नियम उल्लंघन पर 1 लाख रुपये तक जुर्माना, दूसरी बार 5 लाख रुपये तक अर्थदंड और तीसरी बार विद्यालय की मान्यता समाप्त करने की संस्तुति की जा सकती है।
बैठक में जिला विद्यालय निरीक्षक ओमकार राणा, वरिष्ठ कोषाधिकारी अनामिका सिंह, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी भूपेन्द्र सिंह सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
ये भी पढ़ें प्रतापगढ़: DM अभिषेक पाण्डेय ने मेडिकल कॉलेज का किया औचक निरीक्षण, अव्यवस्थाओं पर जताई नाराजगी












