Pratapgarh: रामपुर खास में विधायक आराधना मिश्रा ‘मोना’ का जनसंपर्क दौरा जारी

रामपुर खास में विधायक आराधना मिश्रा ‘मोना’ का जनसंपर्क दौरा जारी

संवाददाता: सदानंद द्विवेदी प्रतापगढ़: रामपुर खास विधानसभा क्षेत्र में विधायक आराधना मिश्रा ‘मोना’ का एक दिवसीय जनसंपर्क दौरा जारी रहा। इस दौरान विधायक ने विभिन्न गांवों में पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों से मुलाकात की और उन्हें ढांढस बंधाया।

विधायक मोना कामापुर सरैया (कैथोला) पहुंचीं, जहां शिवलाल मौर्य के परिजनों से भेंट कर संवेदना व्यक्त की। इसके बाद चकवापुर में हरिशंकर विश्वकर्मा के आवास पहुंचकर शोकाकुल परिवार को सांत्वना दी। वहीं तिगनाइट का पुरवा (कैथोला) में राजेश यादव की माता के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए परिजनों के साथ दुख की घड़ी में खड़ी नजर आईं।

जनसंपर्क के दौरान विधायक आराधना मिश्रा ‘मोना’ ने कहा कि जनता के सुख-दुख में साथ रहना ही जनसेवा का सबसे बड़ा धर्म है। क्षेत्रवासियों ने भी विधायक की संवेदनशीलता और सहभागिता की सराहना की.

ये भी पढ़ें प्रतापगढ़: निजी स्कूलों की मनमानी पर डीएम सख्त

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें