प्रतापगढ़: दहिलामऊ सब स्टेशन की बदहाल बिजली व्यवस्था से उपभोक्ता परेशान

दहिलामऊ सब स्टेशन की बदहाल बिजली व्यवस्था से उपभोक्ता परेशान।

संवाददाता विनय कुमार मिश्रा प्रतापगढ़। अधिशासी अभियंता विद्युत वितरण खण्ड प्रथम के अंतर्गत आने वाले दहिलामऊ सब स्टेशन की बिजली व्यवस्था बीते एक सप्ताह से पूरी तरह चरमराई हुई है। क्षेत्र में लगातार लोकल फॉल्ट, 33 हजार लाइन की सप्लाई बाधित होने और तकनीकी खराबियों के कारण उपभोक्ताओं को घंटों बिजली कटौती झेलनी पड़ रही है।

स्थिति यह है कि सप्लाई आने के बाद भी तीन फेज में से कोई न कोई फेज गायब हो जाता है। कभी ट्रांसफार्मर में आग लगने की घटनाएं सामने आ रही हैं तो कभी पोल पर लगे बॉक्स में शॉर्ट सर्किट से आग भड़क उठती है। इन तकनीकी खामियों के चलते घंटों बिजली आपूर्ति ठप रहती है।

भीषण गर्मी में हालात और भी गंभीर हो गए हैं। तापमान 45 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंचने से लोगों का दिन का चैन और रात की नींद हराम हो चुकी है। उपभोक्ताओं का कहना है कि शिकायतों के बावजूद समस्या का स्थायी समाधान नहीं किया जा रहा है और विभागीय अधिकारी भी सुनवाई नहीं कर रहे हैं।

स्थानीय लोगों ने बताया कि मुख्यमंत्री द्वारा जिला मुख्यालयों पर 24 घंटे बिजली आपूर्ति के दावे किए जा रहे हैं, लेकिन जमीनी हकीकत इससे बिल्कुल अलग है। वर्तमान में क्षेत्र को मुश्किल से 15 घंटे ही बिजली मिल पा रही है। इससे घरेलू उपभोक्ताओं के साथ व्यापारिक गतिविधियां भी प्रभावित हो रही हैं।

ये भी पढ़ें Pratapgarh: रामपुर खास में विधायक आराधना मिश्रा ‘मोना’ का जनसंपर्क दौरा जारी

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें