अन्त्योदय व पात्र गृहस्थी कार्डधारकों को इस दिन तक, होगा निःशुल्क खाद्यान्न का वितरण।

अन्त्योदय व पात्र गृहस्थी कार्डधारकों को इस दिन तक, होगा निःशुल्क खाद्यान्न का वितरण।

संवाददाता करन कुमार विश्वकर्मा 

प्रतापगढ़। आपको बता दें कि जनपद प्रतापगढ़ में जिला पूर्ति अधिकारी अनुभव त्रिवेदी ने जानकारी देते हुए बताया कि राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम-2013 के अंतर्गत माह जून 2026 के सापेक्ष अन्त्योदय एवं पात्र गृहस्थी कार्डधारकों को 25 मई 2026 से 10 जून 2026 तक निःशुल्क खाद्यान्न का वितरण किया जाएगा। इसके अलावा आपको बताते चलें कि यह वितरण उचित दर दुकानों पर ई-पॉस वेइंग मशीन के माध्यम से कराया जाएगा। उन्होंने बताया कि अन्त्योदय कार्डधारकों को 14 किलोग्राम गेहूं एवं 21 किलोग्राम फोर्टिफाइड चावल उपलब्ध कराया जाएगा, जबकि पात्र गृहस्थी कार्डधारकों को प्रति यूनिट 2 किलोग्राम गेहूं तथा 3 किलोग्राम फोर्टिफाइड चावल, कुल 5 किलोग्राम खाद्यान्न निःशुल्क दिया जाएगा। हालांकि जिला पूर्ति अधिकारी ने बताया कि राशन वितरण में पोर्टेबिलिटी ट्रांजेक्शन की सुविधा भी उपलब्ध रहेगी। कार्डधारक अपने सुविधा अनुसार किसी भी उचित दर दुकान से उपलब्ध स्टॉक के आधार पर खाद्यान्न प्राप्त कर सकेंगे। इसके साथ ही यदि आधार प्रमाणीकरण में किसी प्रकार की समस्या आती है तो कार्डधारक मोबाइल ओटीपी वेरिफिकेशन के माध्यम से वितरण की अंतिम तिथि 10 जून 2026 तक खाद्यान्न प्राप्त कर सकेंगे। उन्होंने बताया कि वितरण व्यवस्था से संबंधित किसी भी शिकायत के लिए उपजिलाधिकारी, जिला पूर्ति अधिकारी, क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी एवं पूर्ति निरीक्षक से संपर्क किया जा सकता है। इसके अतिरिक्त विभागीय टोल फ्री नंबर 1800-1800-150 एवं 1967 पर भी शिकायत दर्ज कराई जा सकती है। जिला पूर्ति अधिकारी ने सभी कार्डधारकों से धैर्य बनाए रखने और वितरण कार्य में सहयोग करने की अपील की है।

ये भी पढ़ें भीषण गर्मी में राहगीरों को राहत, पटना नहर चौराहे पर हुआ शरबत वितरण

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें