भीषण गर्मी में राहगीरों को राहत, पटना नहर चौराहे पर हुआ शरबत वितरण

भीषण गर्मी में राहगीरों को राहत, पटना नहर चौराहे पर हुआ शरबत वितरण

संवाददाता सुमित मिश्रा

महेशगंज पटना चौराहा भीषण गर्मी और तेज धूप के बीच मानव सेवा की मिसाल पेश करते हुए पटना नहर चौराहे पर प्रसिद्ध “मिठाई यादव” समोसा एवं नाश्ता दुकान के संचालकों द्वारा राहगीरों और आमजन को शरबत वितरित किया गया।इस सेवा कार्य में दुकान मालिक बिनोद यादव, राम लाल यादव, सूरज यादव एवं विनय यादव ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। कार्यक्रम के दौरान राहगीरों, वाहन चालकों और स्थानीय लोगों को ठंडा शरबत पिलाकर गर्मी से राहत पहुंचाई गई।स्थानीय लोगों ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि भीषण गर्मी में इस प्रकार का सेवा कार्य समाज के लिए प्रेरणादायक है। शरबत वितरण के दौरान चौराहे पर काफी संख्या में लोग मौजूद रहे और सभी ने सेवा भाव की प्रशंसा की।

ये भी पढ़ें युवक की जिद में मोबाइल टावर पर चढ़ी किशोरी, पुलिस की सूझबूझ से बची जान

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें