लू एवं बढ़ते तापमान से सब्जी फसलों में हीट-स्ट्रेस का खतरा, जिला कृषि रक्षा अधिकारी ने बताया करिए यह निम्न उपाय।
संवाददाता करन कुमार विश्वकर्मा
प्रतापगढ़। आपको बता दें कि जनपद प्रतापगढ़ में जिला कृषि रक्षा अधिकारी अनिल प्रसाद मिश्र ने बताया है कि वर्तमान समय में बढ़ते तापमान एवं तेज गर्म हवाओ (लू) के कारण सब्जी फसलों में ‘‘हीट-स्ट्रेस’’ की समस्या देखी जा रही है। तापमान 35 डिग्री सेल्सियस से अधिक होने, मिट्टी में नमी की कमी, असंतुलित पोषण एवं तेज धूप के कारण टमाटर, मिर्च, बैगन, खीरा, करेला सहित अन्य सब्जी फसलो पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है। इसके साथ ही आपको बताते चलें कि पौधों में मुरझाने की स्थिति, फल का छोटा एवं टेढ़ा-मेढ़ा होना, गुणवत्ता एवं स्वाद में कमी जैसी समस्याएं उत्पन्न हो रही है। इसके अलावा आपको बता दें कि उन्होने हीट-स्ट्रेस से फसलों की सुरक्षा हेतु फसलों की हल्की सिंचाई प्रातः अथवा सायंकाल करें। खेत में मल्चिंग (भूसा/प्लास्टिक मल्च आदि) का प्रयोग करें जिससे मिट्टी में नमी बनी रहे एवं तापमान नियंत्रित रहे। आवश्यकतानुसार 25-50 प्रतिशत शेड नेट का उपयोग कर पौधों को तेज धूप एवं लू से बचायें। संतुलित पोषण हेतु एनपीके के साथ सूक्ष्म पोषक तत्व जैसे जिंक एवं बोरॉन का प्रयोग करें। हालांकि समुद्री शैवाल, अमीनो एसिड, पोटाश एवं 1 प्रतिशत कैल्शियम नाइट्रेट का फोलियर स्प्रे करें। समय-समय पर निराई-गुड़ाई करते हुये फसल की नियमित निगरानी बनाये रखें। इसके साथ ही उन्होने बताया है कि वर्तमान मौसम परिस्थितियों को दृष्टिगत रखते हुये वैज्ञानिक कृषि विधियों को अपनाकर फसलों को हीट-स्ट्रेस से सुरक्षित रखा जा सकता है। कृषक अधिक जानकारी हेतु अपने निकटतम कृषि विभाग कार्यालय/कृषि रक्षा इकाई के प्रभारी से सम्पर्क कर सकते है।
ये भी पढ़ें अन्त्योदय व पात्र गृहस्थी कार्डधारकों को इस दिन तक, होगा निःशुल्क खाद्यान्न का वितरण।












