सोशल मीडिया पर वायरल तमंचा डांस मामले में बड़ी कार्यवाही, प्रयागराज का आरोपी आशीष पटेल हुआ गिरफ्तार

सोशल मीडिया पर वायरल तमंचा डांस मामले में बड़ी कार्यवाही, प्रयागराज का आरोपी आशीष पटेल हुआ गिरफ्तार।

संवाददाता करन कुमार विश्वकर्मा 

प्रतापगढ़।आपको बता दें कि जनपद प्रतापगढ़ में शादी में डांस के दौरान नाबालिग लडकी को थमाया था तमंचा; वायरल वीडियो का मुख्य आरोपी आशीष पटेल अवैध असलहे के साथ गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है इसके साथ ही आपको बताते चलें कि थाना मान्धाता पुलिस की त्वरित कार्यवाही करते हुए शादी समारोह में तमंचा लहराने के मामले में आरोपी गिरफ्तार, .315 बोर का तमंचा और मोटर साइकिल को सीज कर दिया गया इसके अलावा आपको बता दें कि नाबालिक युवती निवासी भरौटी थाना फूलपुर जनपद प्रयागराज द्वारा अपने भाई की शादी समारोह में तमंचा लहराते हुए डांस किया गया तथा उक्त तमंचा आरोपी आशीष कुमार पटेल पुत्र राजाराम पटेल निवासी थाना मऊआइमा जनपदप्रयागराज द्वारा उपलब्ध कराया गया। उक्त घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था । प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना मान्धाता पर मु0अ0सं0 53/2026 धारा 125(a)/61(2)(a) बीएनएस बनाम1. नाबालिक लड़की एवं 2. आशीष कुमार पटेल के विरुद्ध अभियोग पंजीकृत किया गया। इसके अलावा आपको बता दें कि पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ श्री दीपक भूकर द्वारा अपराधिक क्रिया कलापों में संलिप्त अपराधियों के विरूद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी आलोक कुमार व क्षेत्राधिकारी रानीगंज विनय प्रभाकर साहनी के कुशल पर्वेक्षण/ नेतृत्व में थाना प्रभारी मान्धाता अरविन्द कुमार सिंह के नेतृत्व में उ0नि0 अलंकार यादव मय हमराह उ0नि0 विनोद यादव, का0 अनी कुमार, का0 नवनीत कुमार द्वारा जांच प्रार्थना पत्र, देखभाल क्षेत्र/तलाश वांछित, वारण्टी अभियुक्त के दौरान मुखबिर की सूचना पर मु0अ0सं0 53/2026 धारा 125(a)/61(2)(a) बीएनएस से संबंधित 01 अभियुक्त आशीष पटेल पुत्र राजनाथ पटेल निवासी ग्राम सराय सुल्तान (पूरे मखदूम), पोस्ट किराव जनपद प्रयागराज उम्र करीब 21 वर्ष को 01 अदद अवैध देशी तमंचा .315 बोर के साथ थाना मान्धाता क्षेत्रान्तर्गत अकोढिया गेट के पास से गिरफ्तार किया गया।अभियुक्त के कब्जे से 01 अदद अवैध देशी तमंचा .315 बोर बरामद होने के संबंध में उपरोक्त अभियोग में धारा 3/25 आर्म्स एक्ट की बढ़ोत्तरी की गई है। साथ ही कब्जे बरामद 01 अदद मोटरसाइकिल को धारा 207 एमवी एक्ट के अंतर्गत सीज किया गया है। अभियुक्त द्वारा पूछताछ में बताया कि बरामद यह वही तमन्चा है जो दिनांक 07/05/2026 को ग्राम अकोढ़िया में शादी समारोह के डांस के वायरल वीडियो में है इसको मैंने बिहार से अपनी सुरक्षा के लिये खरीदा था ।

गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण-

01. आशीष पटेल पुत्र राजनाथ पटेल निवासी ग्राम सराय सुल्तान (पूरे मखदूम), पोस्ट किराव जनपद प्रयागराज उम्र करीब 21 वर्ष।

पुलिस टीम का विवरण-

उ0नि0 अलंकार यादव मय हमराह उ0नि0 विनोद यादव, का0 अनी कुमार, का0 नवनीत कुमार थाना मान्धाता जनपद प्रतापगढ़।

ये भी पढ़ें लू एवं बढ़ते तापमान से सब्जी फसलों में हीट-स्ट्रेस का खतरा, जिला कृषि रक्षा अधिकारी ने बताया करिए यह निम्न उपाय।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें