चलती ट्रेनों पर पत्थरबाजी की घटनाओं की रोकथाम हेतु जीआरपी अनुभाग आगरा पुलिस पत्थरबाजी करने को लेकर चलाया जागरूकता अभियान

चलती ट्रेनों पर पत्थरबाजी की घटनाओं की रोकथाम हेतु जीआरपी अनुभाग आगरा पुलिस पत्थरबाजी करने को लेकर चलाया जागरूकता अभियान

रिपोर्ट जय भगवान बघेल
मथुरा उत्तर प्रदेश

चलती ट्रेनों पर पत्थरबाजी की घटनाओं की रोकथाम हेतु जीआरपी अनुभाग आगरा पुलिस द्वारा रेलवे ट्रैक के आसपास निवास करने वाले नागरिकों/ग्रामवासियों से मिलकर पत्थरबाजी की घटनाओं से होने वाली हानियों, दुष्परिणामों एवं रोकथाम के बारे में जानकारी देकर जागरूक किया गया। पुलिस महानिदेशक रेलवे लखनऊ उ0प्र0 के आदेशानुसार, पुलिस महानिरीक्षक रेलवे प्रयागराज के पर्यवेक्षण में, पुलिस अधीक्षक रेलवे अनुभाग आगरा के कुशल निर्देशन में एवं पुलिस उपाधीक्षक रेलवे आगरा व इटावा के निकट पर्यवेक्षण में चलती ट्रेनों पर पत्थरबाजी की घटनाओं की रोकथाम के क्रम में जीआरपी अनुभाग आगरा के थाना मैनपुरी जंक्शन, थाना जीआरपी एटा, चौकी मथुरा छावनी, चौकी कोसीकलां थाना मथुरा जं0, चौकी राजा मण्डी थाना आगरा कैण्ट, चौकी अछनेरा, चौकी ईदगाह थाना आगरा फोर्ट, थाना जीआरपी हाथऱस सिटी,चौकी कन्नौज थाना जीआरपी फर्रुखाबाद, थाना जीआरपी इटावा जं0, थाना जीआरपी फिरोजाबाद, चौकी गंजडुंडवारा,चौकी कायमगंज,चौकी सोरों थाना जीआरपी कासगंज,चौकी दादरी थाना जीआरपी अलीगढ के प्रभारियों द्वारा जन-जागरूकता अभियान चलाकर नागरिकों को ट्रेन पर पत्थरबाजी की घटनाओं को गंभीर अपराध की श्रेणी में होना जिसके लिए रेलवे एक्ट के अंतर्गत कठोर दंड के प्रावधान का होना, हानियां, दुष्परिणाम से अवगत कराकर रेलवे संपत्ति व ट्रेन को सुरक्षित रखने, ट्रेन के आवागमन में बाधा उत्पन्न न करने एवं पत्थरबाजी की घटनाओं की रोकथाम के बारे में जानकारी देकर जागरूक किया गया। ट्रेन, रेलवे स्टेशन पर किसी भी प्रकार की घटना की संभावना पर तत्काल जीआरपी पुलिस को समय से सूचना देने के लिए प्रेरित करते हुए रेलवे लाइन को पैदल क्रॉस न करने, ट्रेन के गेट/पैरदान पर बैठकर या खड़े होकर यात्रा न करने एवं शस्त्र या ज्वलनशील पदार्थ को लेकर ट्रेन में यात्रा न करने के सम्बन्ध में जागरूक किया गया।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें