करछना में ‘US 362 प्रगति उत्सव’ आज: मशहूर अवधी लोक गायक दिवाकर द्विवेदी बिखेरेंगे सुरों का जलवा
संवाददाता आयुष मिश्र
प्रयागराज (करछना): क्षेत्र के किसानों को आधुनिक और उन्नत खेती से जोड़ने के उद्देश्य से आज यानी 24 मई 2026, दिन रविवार को सीडवर्क्स इंटरनेशनल लिमिटेड की ओर से एक भव्य “US 362 प्रगति उत्सव” का आयोजन किया जा रहा है। यह कार्यक्रम करछना क्षेत्र के कुशगढ़ मन्दिर मैदान में शाम 5:00 बजे से शुरू होगा।
सांस्कृतिक कार्यक्रम और मुख्य आकर्षण
इस प्रगति उत्सव का मुख्य आकर्षण सुप्रसिद्ध अवधी लोक गायक दिवाकर द्विवेदी होंगे। वे अपनी पूरी टीम के साथ कार्यक्रम में उपस्थित रहेंगे और अपने पारंपरिक व लोक गीतों तथा नृत्य की शानदार प्रस्तुति से समां बांधेंगे।
किसानों को मिलेगी हाइब्रिड धान US 362 की जानकारी
मनोरंजन के साथ-साथ यह कार्यक्रम किसानों के लिए बेहद ज्ञानवर्धक होने वाला है। कंपनी के विशेषज्ञों द्वारा उपस्थित सभी किसान भाइयों को हाइब्रिड धान US 362 की विशेषताओं, बुवाई की उन्नत तकनीकों और अधिक पैदावार प्राप्त करने के गुर सिखाए जाएंगे।
लकी ड्रॉ में मिलेंगे बम्पर इनाम
कार्यक्रम में शामिल होने वाले किसानों के लिए एक विशेष लकी ड्रॉ का भी आयोजन किया गया है, जिसके माध्यम से किसान भाई आकर्षक और उपयोगी बम्पर इनाम जीत सकते हैं:
साइकिल: 05 पीस
स्प्रे मशीन: 10 पीस
फ्रिज: 01 पीस
आयोजकों ने क्षेत्र के सभी किसान भाइयों से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में कुशगढ़ मन्दिर मैदान पहुंचकर इस कार्यक्रम का लाभ उठाएं, कृषि संबंधी महत्वपूर्ण जानकारियां प्राप्त करें और सांस्कृतिक कार्यक्रम का आनंद लें।
स्थान विवरण: कुशगढ़ मन्दिर मैदान, ग्राम-कुशगढ़, पोस्ट-बरावं, ब्लॉक व तहसील-करछना, जिला-प्रयागराज (उत्तर प्रदेश)।
समय: आज सायं 5:00 बजे से।












