नवागत एडीजी एसके भगत मथुरा पहुँचे-थाना पर्यटन/जन्मभूमि का निरीक्षण कर गोवर्धन गिरिराज महाराज मंदिर में किए दर्शन–

नवागत एडीजी एसके भगत मथुरा पहुँचे-थाना पर्यटन/जन्मभूमि का निरीक्षण कर गोवर्धन गिरिराज महाराज मंदिर में किए दर्शन–

रिपोर्ट जय भगवान बघेल
मथुरा उत्तर प्रदेश

शनिवार को नवागत अपर पुलिस महानिदेशक आगरा जोन एसके भगत मथुरा पहुंचे। उनके साथ मे पुलिस उपमहानिरीक्षक आगरा परिक्षेत्र शैलेश कुमार पांडे एवं मथुरा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्लोक कुमार मौजूद रहे। मथुरा पहुंचकर सबसे पहले नवागत एडीजी एसके भगत ने सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था के उद्देश्य से पर्यटन थाने का निरीक्षण किया। पर्यटन थाने का निरीक्षण के बाद एडीजी एसके भगत ने पुलिस अधिकारियों के साथ श्रीकृष्ण जन्मभूमि/वृंदावन बांके बिहारी मंदिर कंट्रोल रूम का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्थाओं का बारीकी से जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान श्रद्धालुओं की सुगमता और परिसर की संवेदनशीलता को देखते हुए सुरक्षा मानकों की समीक्षा की गई तथा सर्वसम्बन्धित को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए। कृष्ण जन्मभूमि और बांके बिहारी मंदिर का भ्रमण करने के बाद नवागत एडीजी एसके भगत पहुंचे गोवर्धन। गोवर्धन पहुंचकर एडीजी ने पुलिस अधिकारियों के साथ गिरिराज महाराज मंदिर के किए दर्शन। दर्शन के दौरान एडीजी एसके भगत ने प्रदेश में शांति कानून व्यवस्था और जनकल्याण की कामना की। इसके साथ गोवर्धन क्षेत्र की व्यवस्थाओं का जायजा लेकर स्थानीय पुलिस अधिकारियों से आवश्यक जानकारी प्राप्त की।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें