गाजियाबाद पुलिस कमिश्नर महोदय जे० रविंद्र गौड़ के निर्देशन में श्री रितेश त्रिपाठी, सहायक पुलिस आयुक्त यातायात प्रथम द्वारा पुलिसकर्मियों को वीआईपी ड्यूटी के दौरान सुरक्षा प्रबन्ध के सम्बन्ध में
पवन सूर्यवंशी ब्यूरो चीफ़ ऑल एनसीआर



आज दिनांक 23.05.2026 को श्री रितेश त्रिपाठी, सहायक पुलिस आयुक्त यातायात प्रथम द्वारा पुलिसकर्मियों को वीआईपी ड्यूटी के दौरान सुरक्षा प्रबन्ध के सम्बन्ध में आयोजित प्रशिक्षण सत्र में सावधानियों पर विस्तार से मार्गदर्शन दिया गया, जिसमें सुरक्षा घेरा बनाने की तकनीक, भीड़ नियंत्रण के उपाय, कर्मियों के बीच त्वरित संवाद समन्वय, आकस्मिक परिस्थितियों हेतु आपातकालीन योजना, मार्ग की पूर्व जाँच व यातायात नियंत्रण से जुड़ी मार्ग सुरक्षा तथा प्रत्येक कर्मी की व्यक्तिगत सतर्कता पर विशेष बल दिया गया।इसके अतिरिक्त उन्होंने बताया कि वीआईपी ड्यूटी पुलिस बल की दक्षता और अनुशासन का प्रदर्शन है, इसलिए सभी कर्मियों को पूर्ण सतर्कता, संयम और उत्कृष्ट व्यवहार बनाए रखना चाहिए।












