मा० मुख्यमंत्री जी, उत्तर प्रदेश द्वारा दिनांक 20.05.2026 को आयोजित सड़क सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था समीक्षा बैठक में दिये गये निर्देशों के अनुपालन में ,,अवैध बस स्टैण्डों पर चला प्रशासन का बड़ा अभियान
संवाददाता सायरा सूर्यवंशी एनसीआर नोएडा





दिनांक:-23 मई 2026गाजियाबाद।अशोक कुमार श्रीवास्तव सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी (प्रशासन) ने प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से जानकारी देते हुए बताया की मा० मुख्यमंत्री जी, उत्तर प्रदेश द्वारा दिनांक 20.05.2026 को आयोजित सड़क सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था समीक्षा बैठक में दिये गये निर्देशों के अनुपालन में जनपद गाजियाबाद में दिनांक 23.05.2026 को अवैध बस स्टैण्डों, सड़क किनारे अनाधिकृत रूप से खड़े वाहनों एवं यातायात अवरोध उत्पन्न करने वाले वाहन संचालकों के विरुद्ध विशेष संयुक्त चेकिंग एवं प्रवर्तन अभियान चलाया गया। यह विशेष अभियान एआरटीओ प्रशासन श्री अशोक कुमार श्रीवास्तव, एआरटीओ (प्रवर्तन) श्रीमती आकांक्षा सिंह पटेल एवं यात्रीकर अधिकारी श्री जीत बहादुर सिंह के नेतृत्व में यातायात पुलिस एवं स्थानीय पुलिस प्रशासन के संयुक्त सहयोग से जनपद के विभिन्न प्रमुख स्थलों, बस अड्डों, व्यस्त चौराहों एवं मुख्य मार्गों पर संचालित किया गया।अभियान के दौरान अवैध रूप से संचालित बस स्टैण्डों एवं सड़क किनारे बने अनाधिकृत वाहन ठहराव स्थलों का चिन्हीकरण करते हुए तत्काल हटाने की कार्यवाही की गई। साथ ही यातायात बाधित करने वाले, अनाधिकृत रूप से सवारी भरने/उतारने वाले तथा नियमों का उल्लंघन कर सड़क किनारे खड़े किये गये वाहनों के विरुद्ध सघन जांच अभियान चलाया गया।नियम विरुद्ध संचालन करते पाए गये कुल 12 वाहनों के विरुद्ध चालान एवं सीज की कार्यवाही की गई। अधिकारियों द्वारा वाहन चालकों एवं संचालकों को निर्देशित किया गया कि वे केवल निर्धारित बस स्टैण्डों एवं अधिकृत स्थलों का ही उपयोग करें तथा यातायात नियमों का पूर्ण पालन सुनिश्चित करें। इसके अतिरिक्त वाहन चालकों को सड़क सुरक्षा एवं यातायात नियमों के प्रति जागरूक भी किया गया।अभियान के दौरान कई स्थानों पर यातायात अवरुद्ध कर रहे वाहनों को हटवाकर यातायात व्यवस्था को सुचारू कराया गया, जिससे आमजन को राहत प्राप्त हुई।परिवहन विभाग द्वारा स्पष्ट किया गया है कि जनपद में अवैध बस स्टैण्डों एवं अनाधिकृत वाहन ठहराव के विरुद्ध यह अभियान निरंतर जारी रहेगा। यातायात व्यवस्था एवं सड़क सुरक्षा को प्रभावित करने वाले व्यक्तियों एवं वाहनों के विरुद्ध भविष्य में भी कठोर प्रवर्तन कार्यवाही की जाएगी।जनसामान्य से अपील की गई है। कि यातायात नियमों का पालन करें तथा केवल निर्धारित एवं अधिकृत स्थानों पर ही वाहन खड़े करें, जिससे सुरक्षित, सुगम एवं व्यवस्थित यातायात व्यवस्था सुनिश्चित की जा सके।












