एटा: स्कूल विलय और हमलों के खिलाफ किसान यूनियन का ज्ञापन

एटा में स्कूल विलय और महाराष्ट्र में उत्तर भारतीयों पर हमले के खिलाफ गरजा किसान यूनियन: डीएम को सौंपा राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन

संवाददाता अमन अहमद: एटा, उत्तर प्रदेश:सरकारी स्कूलों के विलय के खिलाफ अखिल भारतीय किसान यूनियन ने गुरुवार को एटा में ज़ोरदार विरोध प्रदर्शन किया। यूनियन के दर्जनों कार्यकर्ता धरना स्थल पर एकत्र हुए और जिलाधिकारी प्रेमरंजन सिंह को राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा।

राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिल संघर्षी की अगुवाई में किसानों ने स्कूल विलय योजना को गरीब, मजदूर और ग्रामीण छात्रों के हितों के खिलाफ करार दिया। उन्होंने कहा कि गांवों के स्कूल दूरस्थ गांवों में शिफ्ट करने से बच्चों की शिक्षा पर नकारात्मक असर पड़ रहा है, जिससे ग्रामीण क्षेत्र के छात्र शिक्षा से वंचित हो सकते हैं।

संघर्षी ने बताया कि खेती का व्यस्त सीजन होने के बावजूद किसान इस अन्याय के खिलाफ एकजुट होकर सामने आए हैं। उन्होंने सरकार से दिल्ली की तरह उत्तर प्रदेश में भी शिक्षा व्यवस्था को बेहतर बनाने की मांग की और चेतावनी दी कि अगर स्कूल विलय का फैसला वापस नहीं लिया गया तो आंदोलन और तेज़ किया जाएगा

इस बीच, यूनियन ने महाराष्ट्र में उत्तर भारतीयों पर हो रहे हमलों का भी कड़ा विरोध जताया। किसान नेताओं ने महाराष्ट्र सरकार से सख्त कार्रवाई की मांग करते हुए कहा कि ऐसे मामलों में चुप्पी साधना देश की एकता के लिए खतरा है।

किसान यूनियन ने दो टूक कहा—शिक्षा और सम्मान के सवाल पर कोई समझौता नहीं होगा।

ये भी पढ़ें एटा में कांवड़ियों के जत्थे को ऑटो ने मारी टक्कर, चार घायल, तीन की हालत गंभीर

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें