बकरीद पर्व को लेकर लालगोपालगंज मे आयोजित हुई पीस कमेटी की बैठक

बकरीद पर्व को लेकर लालगोपालगंज मे आयोजित हुई पीस कमेटी की बैठक

संवाददाता रामसुरेश निर्मल. प्रयागराज के नगर पंचायत कस्बा लालगोपालगंज मे प्रशासन द्वारा पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गई बैठक मे उपस्थित उपजिलाधिकारी सोरांव सुश्री भारती मीणा एवं एसीपी सोरांव श्यामजीत सिंह ने शासन की गाइडलाइन के अनुसार बकरीद पर्व को शांति एवं शौहार्दपूर्ण तरीके से मनाने की लोगों से अपील किया कहा कि खुले स्थान पर कुर्बानी ना हो तथा गोवशों सहित प्रतिबंधित जानवरों की कुर्बानी ना हो और कुर्बानी के पश्चात अवशेष मलवे का बस्ती से दूर निर्मित गड्डों मे ही निस्तारित किया जाय नालियों मे खून ना बहाया जाय। वहीं नगर में साफ सफाई एवं चूना छिडकाव तथा पेयजल आपूर्ति को लेकर व्वस्था चुस्त दुरुस्त रखने हेतु अधिशासी अधिकारी को एवं निर्वाध विद्वुत आपूर्ति हेतु विद्दुत विभाग के कर्मचारी को निर्देश दिये गये।

पर्व पर हुड़दंगई एवं शांति व्वस्था भंग करने वालों पर पुलिस प्रशासन की कड़ी नजर रहेगी। बैठक में पूर्व चेयरमैन मुख्तार अहमद अधिशासी अधिकारी श्रीमती पदमजा मिश्रा लालगोपालगंज व्यापार मंडल अध्यक्ष एवं वरिष्ठ भाजपा नेता राजेन्द्र अग्रवाल मुनीम जी उपाध्यक्ष मो०मुजाहिद सभासद कमाल अरसद सभासद फहीम अहमद पूर्व सभासद मो०ताहिर पूर्व सभासद संतोष जायसवाल पूर्व सभासद वासिल नगर पंचायत लिपिक रामकैलाश यादव शेराभाई जायसवाल मो०अख्तर लडडू मियां आदि लोग उपस्थित थे।

बैठक का संचालन नवाबगंज के तेजतर्रार थाना प्रभारी पंकज अवस्थी ने किया तथा बैठक में उपस्थित लोगों के प्रति आभार लालगोपालगंज चौकी प्रभारी मनीष कुमार राय ने व्यक्त किया।

ये भी पढ़ें पुराने विवाद में बढ़ा तनाव, कोर्ट के आदेश पर 10 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें