प्रतापगढ़ में सनसनी: घर के बाहर बैठे युवक पर ताबड़तोड़ फायरिंग, चाकू से भी हमला

प्रतापगढ़ में सनसनी: घर के बाहर बैठे युवक पर ताबड़तोड़ फायरिंग, चाकू से भी हमला

संवाददाता शुभम पाण्डेय  प्रतापगढ़। जिले के हथिगवां थाना क्षेत्र में रविवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब बाइक सवार बदमाशों ने एक युवक पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। इतना ही नहीं, हमलावरों ने युवक पर चाकू से भी हमला किया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है।

जानकारी के अनुसार, हथिगवां थाना क्षेत्र के मिश्रदयालपुर गांव निवासी लल्लन सिंह अपने घर के बाहर बैठे थे। तभी बाइक सवार दो बदमाश वहां पहुंचे और बिना कुछ कहे अचानक फायरिंग शुरू कर दी। गोली लगने के बाद भी हमलावर नहीं रुके और चाकू से भी हमला कर फरार हो गए।

घटना में लल्लन सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों और परिजनों की मदद से उन्हें तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर देखते हुए डॉक्टरों ने प्रयागराज रेफर कर दिया।

घायल की भतीजी ने बताया कि “दो युवक बाइक से आए और बिना कुछ पूछे ही गोली चलाने लगे। इसके बाद चाकू से हमला कर मौके से भाग निकले।”

घटना की सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष सत्येंद्र सिंह भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और जांच शुरू कर दी। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों और अन्य साक्ष्यों के आधार पर बदमाशों की तलाश में जुटी है।

पुलिस शुरुआती जांच में घटना के पीछे पुरानी रंजिश की आशंका जता रही है। फिलहाल पूरे मामले की जांच जारी है।

ये भी पढ़ें पुराने विवाद में बढ़ा तनाव, कोर्ट के आदेश पर 10 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें