प्रतापगढ़।छेड़खानी व दुष्कर्म के प्रयास के आरोप में न्याय की गुहार लेकर सीओ सिटी कार्यालय पहुँची पीड़िता।
संवाददाता विनय कुमार मिश्रा
प्रतापगढ़।जनपद प्रतापगढ़ के थाना कोहड़ौर थाना क्षेत्र की रहने वाली एक महिला ने पुलिस पर गंभीर आरोप लगाते हुए न्याय की गुहार लगाई है। पीड़िता सुशीला देवी पत्नी अरविंद यादव निवासी लाखीपुर (बोझवा), थाना कोहड़ौर, तहसील पट्टी ने आरोप लगाया कि उसके साथ छेड़खानी व जबरदस्ती की कोशिश के मामले में थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज करने के बजाय उसे ही प्रताड़ित किया।पीड़िता के अनुसार, 20 मई की रात करीब 1 बजे उसका पट्टीदार राजेश कुमार यादव उर्फ गभरू शराब के नशे में उसके घर पहुंचा और सोते समय उसकी मच्छरदानी उठाकर हाथ पकड़ लिया तथा मुंह दबाकर जबरदस्ती करने लगा। महिला ने आरोप लगाया कि आरोपी पहले भी इस तरह की हरकत कर चुका है। घटना के समय महिला अपने दो नाबालिग बच्चों के साथ घर पर थी, जबकि उसका पति सूरत में रहता है।महिला ने तत्काल UP112 पर कॉल कर पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस आरोपी को अपने साथ ले गई और अगले दिन महिला को थाने बुलाया गया। पीड़िता का आरोप है कि लिखित तहरीर देने के बावजूद मुकदमा दर्ज नहीं किया गया।
पीड़िता ने बताया कि 22 मई को जब वह अपने सहयोगी स्वामी नाथ यादव के साथ मुकदमे की नकल लेने थाना पहुंची तो दोनों को थाने में बैठा लिया गया। आरोप है कि पुलिस ने आरोपी राजेश कुमार यादव उर्फ गभरू का 21 मई को केवल शांति भंग में चालान कर मामले को दबाने की कोशिश की, जबकि पीड़िता और उसके सहयोगी का भी शांति भंग में चालान कर दिया गया।महिला ने थाना प्रभारी पर आरोपी को बचाने तथा उसे डराने-धमकाने का आरोप लगाया। न्याय न मिलने पर पीड़िता सीओ सिटी कार्यालय पहुंची और पूरे मामले की शिकायत की।सीओ सिटी प्रशांत राज हुड्डा ने पीड़िता का प्रार्थना पत्र पढ़कर मामले में जांच कर उचित कानूनी कार्रवाई तथा मुकदमा दर्ज कर न्याय दिलाने का भरोसा दिया। साथ ही यह भी आश्वासन दिया कि यदि आरोपी या उसके समर्थकों द्वारा पीड़िता को धमकाया जाता है तो उनके खिलाफ भी कार्रवाई की।
ये भी पढ़ें प्रतापगढ़ में सनसनी: घर के बाहर बैठे युवक पर ताबड़तोड़ फायरिंग, चाकू से भी हमला












