एटा में गंगा दशहरा और ईद-उल-अजहा को लेकर हाई अलर्ट, एसएसपी ने संभाला मोर्चा

एटा में गंगा दशहरा और ईद-उल-अजहा को लेकर हाई अलर्ट, एसएसपी ने संभाला मोर्चा

जिला संवादाता काव्यांश रावत
जनपद एटा उत्तर प्रदेश।

एटा। गंगा दशहरा और ईद-उल-अजहा पर्व को सकुशल एवं शांतिपूर्ण संपन्न कराने के लिए एटा पुलिस पूरी तरह अलर्ट मोड में नजर आई। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. इलामारन जी. ने स्वयं सुरक्षा व्यवस्था की कमान संभालते हुए कोतवाली नगर क्षेत्र की मस्जिदों एवं ईदगाहों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने धर्मगुरुओं और प्रबंध समिति के पदाधिकारियों से संवाद कर त्योहारों को आपसी भाईचारे और सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाने की अपील की। एसएसपी के निर्देशन में संवेदनशील क्षेत्रों में भारी पुलिस बल के साथ फ्लैग मार्च और पैदल गश्त की गई। वहीं संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों की सघन चेकिंग अभियान भी चलाया गया। सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने के लिए ड्रोन कैमरों और सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से शहर की लगातार निगरानी की जा रही है। पुलिस प्रशासन ने सोशल मीडिया पर अफवाह या भ्रामक जानकारी फैलाने वालों को सख्त चेतावनी देते हुए कहा कि ऐसे लोगों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। फ्लैग मार्च के दौरान सीओ सिटी कीर्तिका सिंह सहित बड़ी संख्या में पुलिस बल मौजूद रहा।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें