पटना नहर चौराहे पर शरबत वितरण कार्यक्रम संपन्न, राहगीरों को बांटा गया शरबत

पटना नहर चौराहे पर शरबत वितरण कार्यक्रम संपन्न, राहगीरों को बांटा गया शरबत

संवाददाता : सुमित मिश्रा. भीषण गर्मी को देखते हुए कुंडा क्षेत्र के पटना नहर चौराहे पर सामाजिक सहयोग से शरबत वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान राहगीरों, वाहन चालकों एवं आम जनमानस को शरबत वितरित कर गर्मी से राहत पहुंचाने का प्रयास किया गया।

आयोजकों ने बताया कि गर्मी के मौसम में लोगों की सेवा करना पुण्य का कार्य है। कार्यक्रम में क्षेत्र के समाजसेवियों एवं स्थानीय लोगों ने बढ़-चढ़कर सहभागिता निभाई। राहगीरों ने भी इस पहल की सराहना करते हुए आयोजकों का आभार व्यक्त किया।

इस अवसर पर दैनिक चक्र के जिला संवाददाता अमित शुक्ला, समाजसेवी आदर्श पांडेय, बॉस एंड कंपनी के अनुराग ओझा, त्रिवेणी तिवारी, रविशंकर मिश्रा, डॉ. दिवाकर यादव, शैलेंद्र मौर्य, ऋषभ मिश्रा, हर्षित तिवारी, लल्ला तिवारी, अतुल शुक्ला एवं प्रदुम मिश्रा सहित कई लोग उपस्थित रहे।

शरबत वितरण कार्यक्रम पूरे दिन सौहार्दपूर्ण वातावरण में चलता रहा, जहां बड़ी संख्या में लोगों ने शरबत ग्रहण किया। आयोजन को सफल बनाने में सभी सहयोगियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

ये भी पढ़ें थाना खोडा पुलिस टीम द्वारा नाबालिग के साथ दुष्कर्म के अभियोग में वांछित 01 अभियुक्त गिरफ्तार ।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें