अंतर्राज्यीय वाहन चोर गैंग चढ़ा पुलिस के हत्थे 10 चोरी की बाइक बरामद हत्या, गैंगस्टर और आर्म्स एक्ट का आरोपी भी गिरफ्तार

अंतर्राज्यीय वाहन चोर गैंग चढ़ा पुलिस के हत्थे 10 चोरी की बाइक बरामद हत्या, गैंगस्टर और आर्म्स एक्ट का आरोपी भी गिरफ्तार

रिपोर्ट जय भगवान बघेल
मथुरा उत्तर प्रदेश

मथुरा। थाना कोतवाली पुलिस ने देर रात ताबड़तोड़ कार्रवाई करते हुए अंतर्राज्यीय वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश कर दिया। रेलवे ग्राउंड के पास दीवार के नजदीक पुलिस ने तीन शातिर बदमाशों को धर दबोचा। तलाशी में चोरी की 10 मोटरसाइकिलें बरामद होते ही इलाके में सनसनी फैल गई। गिरफ्तार बदमाशों की पहचान बॉबी उर्फ रोहित, हेमंत कुमार और पवन कुमार के रूप में हुई है। पुलिस जांच में सामने आया कि यह गिरोह मथुरा, अलीगढ़ समेत कई जिलों में बाइक चोरी की वारदातों को अंजाम दे रहा था। सबसे बड़ा खुलासा तब हुआ जब पकड़े गए बॉबी उर्फ रोहित का आपराधिक रिकॉर्ड खंगाला गया। आरोपी पर हत्या, गैंगस्टर एक्ट, आर्म्स एक्ट, चोरी और हत्या के प्रयास जैसे संगीन मुकदमे दर्ज मिले। पुलिस रिकॉर्ड देखकर खुद अधिकारी भी सतर्क हो गए। बरामद बाइकों में कई बिना नंबर प्लेट की थीं, जबकि कई मोटरसाइकिलें अलग-अलग थानों में दर्ज चोरी के मुकदमों से जुड़ी मिलीं। पुलिस अब गिरोह के अन्य साथियों और चोरी के नेटवर्क की भी तलाश में जुट गई है। प्रभारी निरीक्षक विनोद बाबू मिश्रा के नेतृत्व में कोतवाली पुलिस की इस कार्रवाई को बड़ी सफलता माना जा रहा है।
बाइक चोर गैंग पर इस बड़ी चोट से अपराधियों में हड़कंप मच गया है।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें