एटा पुलिस लाइन में वादी दिवस: फरियादियों की समस्याओं पर एसएसपी ने की सुनवाई, पारदर्शी जांच पर दिया जोर
संवादाता अमन अहमद।
एटा। जनपद में पुलिस व्यवस्था को अधिक जवाबदेह और पारदर्शी बनाने के उद्देश्य से मंगलवार को पुलिस लाइन स्थित सम्मेलन कक्ष में जनपद स्तरीय वादी दिवस का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा डॉ. इलामारन ने की। इस दौरान विभिन्न थानों से आए वादियों की समस्याओं को सुनकर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। वादी दिवस में थाना कोतवाली नगर, अलीगंज एवं जलेसर क्षेत्र से जुड़े मामलों के वादियों और विवेचकों को बुलाया गया, ताकि लंबित प्रकरणों की स्थिति की समीक्षा की जा सके। एसएसपी ने प्रत्येक मामले में विवेचना की प्रगति की जानकारी ली और वादियों की मौजूदगी में अब तक हुई कार्रवाई पर चर्चा की। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि जांच प्रक्रिया निष्पक्ष, पारदर्शी और समयबद्ध होनी चाहिए, जिससे पीड़ितों को न्याय मिलने में अनावश्यक देरी न हो। कार्यक्रम के दौरान वादियों को उनके मामलों की वर्तमान स्थिति से अवगत कराया गया और उनकी शिकायतों को गंभीरता से सुनते हुए अधिकारियों को प्राथमिकता के आधार पर समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। एसएसपी ने विवेचकों को वादियों से नियमित संवाद बनाए रखने और हर स्तर पर संवेदनशीलता के साथ कार्य करने पर बल दिया। इस अवसर पर पुलिस विभाग के कई अधिकारी एवं कर्मचारी भी मौजूद












