गंगा एक्सप्रेसवे पर दर्दनाक हादसा, स्कॉर्पियो दुर्घटनाग्रस्त, 3 की मौत, 4 घायल

गंगा एक्सप्रेसवे पर दर्दनाक हादसा, स्कॉर्पियो दुर्घटनाग्रस्त, 3 की मौत, 4 घायल

रायबरेली/सलोन। गंगा एक्सप्रेसवे पर थाना सलोन क्षेत्र अंतर्गत एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। हादसे में स्कॉर्पियो सवार 3 लोगों की मौत हो गई, जबकि 4 लोग गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं।

जानकारी के अनुसार सभी लोग दिल्ली से जौनपुर अपने घर जा रहे थे। इसी दौरान उनकी स्कॉर्पियो गंगा एक्सप्रेसवे पर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। फिलहाल हादसा कैसे हुआ, इसकी स्पष्ट जानकारी अभी सामने नहीं आ सकी है।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया। वहीं मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। हादसे के बाद परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।

अपडेट:
बाद में मिली जानकारी के अनुसार यह हादसा उत्तर प्रदेश के रायबरेली-प्रतापगढ़ सीमा पर थाना सलोन क्षेत्र अंतर्गत रसूलपुर गांव के पास हुआ। दिल्ली से जौनपुर लौट रही तेज रफ्तार कार गंगा एक्सप्रेसवे पर खड़े ट्रैक्टर से जा टकराई। हादसा इतना भीषण था कि 3 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 4 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

ये भी पढ़ें अयोध्या और काशी में लहरा रहा सनातन का ध्वज, मथुरा में भी यही दृश्य देखने को मिलेगा:नन्दी

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें