जनता दर्शन में जिलाधिकारी श्री रविन्द्र कुमार माँदड़ द्वारा जनसमस्याओं की सुनवाई, त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के दिए निर्देश
संवाददाता सायरा सूर्यवंशी एनसीआर नोएडा










गाजियाबाद-26 मई 2026जिलाधिकारी श्री रविन्द्र कुमार माँदड़ द्वारा आज कलेक्ट्रेट स्थित अपने कार्यालय कक्ष में आयोजित जनता दर्शन में जनसामान्य की समस्याओं एवं शिकायतों की सुनवाई की गई।जनसुनवाई के दौरान राजस्व विभाग, गाजियाबाद विकास प्राधिकरण (जीडीए), नगर निगम, विद्युत विभाग, स्वास्थ्य विभाग, निर्माण विभाग सहित विभिन्न विभागों से संबंधित प्रकरण प्राप्त हुए। जिलाधिकारी महोदय ने प्रत्येक शिकायत को गंभीरतापूर्वक सुनते हुए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि जनहित से जुड़े सभी प्रकरणों का निस्तारण सर्वोच्च प्राथमिकता पर, पूर्ण पारदर्शिता, गुणवत्ता एवं निर्धारित समय-सीमा के भीतर सुनिश्चित किया जाए तथा किसी भी स्तर पर अनावश्यक विलंब न हो।उन्होंने निर्देश दिए कि सभी जिला स्तरीय अधिकारी प्रत्येक कार्यदिवस में प्रातः 10:00 बजे से 12:00 बजे तक नियमित रूप से जनसुनवाई सुनिश्चित करें तथा प्राप्त शिकायतों का प्रभावी एवं समयबद्ध निस्तारण किया जाए। साथ ही, उन्होंने यह भी निर्देशित किया कि संबंधित अधिकारी जूम प्लेटफॉर्म के माध्यम से निर्धारित जनसुनवाई में अनिवार्य रूप से उपस्थित रहें, जिससे शिकायतकर्ताओं से सीधा संवाद स्थापित कर उनकी समस्याओं का त्वरित एवं संतोषजनक समाधान सुनिश्चित किया जा सके।
जनता दर्शन के दौरान जिलाधिकारी महोदय द्वारा अनेक प्रकरणों का मौके पर ही निस्तारण कराया गया, जिससे उपस्थित नागरिकों में संतोष का भाव देखा गया। शेष प्रकरणों के संबंध में संबंधित विभागों को तत्काल कार्यवाही करते हुए निर्धारित समय-सीमा में गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।जिलाधिकारी महोदय ने कहा कि जनसुनवाई व्यवस्था का उद्देश्य आमजन की समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित करते हुए प्रशासनिक प्रणाली को अधिक पारदर्शी, उत्तरदायी एवं जनहितकारी बनाना है।इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी न्यायिक,श्रीमती अंजली गंगवार सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।












