एटा मेडिकल कॉलेज: 17 वर्षीय युवक मलेरिया पीड़ित, OPD में 2400 मरीजों ने कराया उपचार
एटा। मेडिकल कॉलेज में शुक्रवार को 17 वर्षीय युवक सौरभ कुमार मलेरिया से पीड़ित पाया गया। सौरभ, रुकमणी विहार कॉलोनी का निवासी है, जिसे सामान्य वार्ड में भर्ती कर इलाज किया जा रहा है। उसने बताया कि 7 जुलाई को उसे बुखार आया था, जिसके बाद मेडिकल कॉलेज में भर्ती होकर उपचार शुरू हुआ। बृहस्पतिवार को जांच में मलेरिया की पुष्टि हुई।
वहीं दूसरी ओर, मेडिकल कॉलेज की ओपीडी में शुक्रवार को लगभग 2400 मरीजों ने विभिन्न बीमारियों का इलाज कराया, जिससे कॉलेज में मरीजों की भीड़ देखी गई।
ये भी पढ़ें एटा: रेनू गौड़ ने सुनीं महिलाओं की समस्याएं, लापरवाह स्वास्थ्य सेवाओं पर नाराज़गी












