आंधी-तूफान, वज्रपात एवं खराब मौसम से बचाव हेतु जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने जारी की जनहित में एडवाइजरी

आंधी-तूफान, वज्रपात एवं खराब मौसम से बचाव हेतु जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने जारी की जनहित में एडवाइजरी

समवाददाता सायरा सूर्यवंशी एनसीआर नोएडा

गूगल प्ले से दामिनी एवं सचेत ऐप डाउनलोड कर आमजन समय रहते प्राप्त कर सकते हैं मौसम अलर्ट एवं वज्रपात की पूर्व चेतावनी 28 मई से मौसम में संभावित परिवर्तन के दृष्टिगत आंधी-तूफान, वर्षा एवं वज्रपात को लेकर सतर्कता बरतने की अपील

गौतमबुद्धनगर 28 मई, 2026 मौसम विज्ञान विभाग भारत सरकार द्वारा जारी दैनिक पूर्वानुमान एवं मौसम अलर्ट के दृष्टिगत अपर जिलाधिकारी वि0/रा0 के निर्देशों के क्रम में जिला आपदा विशेषज्ञ ओमकार चतुर्वेदी ने जनसामान्य से विशेष सतर्कता बरतने की अपील की है। उन्होंने बताया कि मौसम विभाग के अनुसार 28 मई से 31 मई 2026 तक प्रदेश में सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से मौसम में व्यापक परिवर्तन होने की संभावना है। इस अवधि के दौरान तापमान में 6 से 8 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट दर्ज की जा सकती है तथा राज्य के अनेक क्षेत्रों में तेज आंधी, तूफान, ओलावृष्टि एवं व्यापक वर्षा होने के आसार हैं।उन्होंने बताया कि विशेष रूप से 29 मई 2026 को मौसम का प्रभाव सर्वाधिक रहने की संभावना है। इस दौरान कई स्थानों पर 80 से 90 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं तथा हवा के झोंके 100 किलोमीटर प्रति घंटा तक पहुंचने की संभावना व्यक्त की गई है।संभावित खराब मौसम को देखते हुए जनहानि, पशुहानि एवं संपत्ति क्षति से बचाव हेतु सभी आवश्यक सावधानियां अपनाना अत्यंत आवश्यक है। जिला आपदा विशेषज्ञ ने बताया कि संभावना निम्रांकित क्षेत्र में जनपद गौतमबुद्धनगर ऑरेंज ज़ोन में है। अतः मौसम के पूर्वानुमान हेतु आईएमडी द्वारा विकसित “दामिनी ऐप” एवं “सचेत ऐप” को अपने मोबाइल में अवश्य डाउनलोड करें, जिससे आंधी, तूफान, आकाशीय बिजली एवं वज्रपात की पूर्व सूचना समय से प्राप्त हो सके। उन्होंने कहा कि समय रहते चेतावनी मिलने पर लोग सुरक्षित स्थानों पर पहुंचकर स्वयं एवं अपने परिवार को सुरक्षित रख सकते हैं। उन्होंने बताया कि खराब मौसम के दौरान पेड़ों के नीचे, मोबाइल टावरों तथा ऊंचे भवनों के पास शरण न लें। बच्चों को खुले में न खेलने दें तथा लोहे की खिड़कियों, दरवाजों, हैंडपंप एवं बिजली के उपकरणों को न छुएं। धातु से बने छाते का प्रयोग न करें तथा खुले वाहनों में यात्रा करने से बचें। वज्रपात के समय जमीन पर न लेटें तथा तालाब, नदी या तैराकी जैसी गतिविधियों से दूर रहें। उन्होंने यह भी बताया कि मौसम खराब होने पर तुरंत किसी पक्के भवन में शरण लें। यदि आसपास सुरक्षित स्थान उपलब्ध न हो तो दोनों कान बंद कर पैरों को सटाकर घुटनों के बल उकड़ू बैठ जाएं। घरों में विद्युत उपकरणों को प्लग से अलग कर दें तथा खेतों में कार्य कर रहे लोग तुरंत सुरक्षित एवं सूखे स्थान पर चले जाएं। हाईटेंशन तारों, बिजली के खंभों, पोखरों एवं कंटीले तारों से दूर रहें।जिला आपदा विशेषज्ञ ने बताया कि “दामिनी ऐप” लगभग 20 से 40 किलोमीटर क्षेत्र में संभावित लाइटनिंग अलर्ट का नोटिफिकेशन भेजता है, जबकि “सचेत ऐप” के माध्यम से मौसम संबंधी जानकारी, विभिन्न आपदाओं की एडवाइजरी एवं अलर्ट प्राप्त किए जा सकते हैं।
उन्होंने जनपद के सभी नागरिकों से अपील की है कि आईएमडी द्वारा जारी दैनिक पूर्वानुमान एवं मौसम अलर्ट के अनुसार आवश्यक सावधानी बरतें तथा सतर्क रहकर स्वयं एवं दूसरों को सुरक्षित रखने में सहयोग करें। गौतमबुद्धनगर।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें