सोनपुर भाँभर में अकीदत के साथ अदा की गई ईद-उल-अज़हा की नमाज़, अमन-चैन की मांगी दुआ
बलरामपुर। जनपद के सोनपुर भाँभर क्षेत्र में बृहस्पतिवार को ईद-उल-अज़हा (बकरीद) का पर्व धार्मिक श्रद्धा और भाईचारे के माहौल में मनाया गया। सुबह करीब 8 बजे बड़ी संख्या में मुस्लिम समुदाय के लोग ईदगाह पहुंचे, जहां उन्होंने दो रकात नमाज़ अदा कर अल्लाह के सामने सिर झुकाकर मुल्क में अमन, तरक्की और खुशहाली की दुआ मांगी।
नमाज़ के दौरान क्षेत्र में शांतिपूर्ण माहौल बनाए रखने के लिए प्रशासन भी पूरी तरह सतर्क दिखाई दिया। मदरसा गेट पर पुलिस प्रशासन के जवान मौजूद रहे और सुरक्षा व्यवस्था पर नजर बनाए रखी।
नमाज़ अदा करने के बाद लोगों ने एक-दूसरे को गले मिलकर ईद की मुबारकबाद दी। इसके बाद कई लोग कब्रिस्तान पहुंचे, जहां उन्होंने अपने पूर्वजों और मरहूमों की मगफिरत के लिए दुआ की।
पूरे क्षेत्र में आपसी भाईचारे और सौहार्द का माहौल देखने को मिला। पर्व को लेकर लोगों में उत्साह दिखाई दिया और कार्यक्रम शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ।
ये भी पढ़ें आंधी-तूफान, वज्रपात एवं खराब मौसम से बचाव हेतु जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने जारी की जनहित में एडवाइजरी












