एटा कलश विसर्जन के दौरान युवक नहर में डूबा, SDRF टीम तलाश में जुटी
संवाददाता योगेन्द्र सिंह एटा जिले के थाना पिलुआ क्षेत्र स्थित सुत्रा नहर में कलश विसर्जन के दौरान एक 18 वर्षीय युवक के डूब जाने से हड़कंप मच गया। घटनाएटा: कलश विसर्जन के दौरान युवक नहर में डूबा, SDRF टीम तलाश में जुटी एटा जिले के थाना पिलुआ क्षेत्र स्थित सुत्रा नहर में कलश विसर्जन के दौरान एक 18 वर्षीय युवक के डूब जाने से हड़कंप मच गया। घटना बुधवार सुबह की बताई जा रही है। देर शाम तक युवक का कोई पता नहीं चल सका था, जिसके बाद उसकी तलाश के लिए SDRF टीम को भी मौके पर बुलाया गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, महाराजपुर गांव, थाना एका निवासी 18 वर्षीय विकास पुत्र जादों सिंह अपनी रिश्तेदारी में आया हुआ था। भागवत कथा के समापन के बाद वह अन्य श्रद्धालुओं के साथ सुत्रा नहर में कलश विसर्जन के लिए पहुंचा था।
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, कलश विसर्जन के दौरान विकास अचानक गहरे पानी में चला गया और डूबने लगा। मौके पर मौजूद लोगों ने उसे बचाने का प्रयास किया, लेकिन वह पानी में लापता हो गया।
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की सहायता से खोजबीन शुरू कराई। देर शाम तक युवक का कोई सुराग नहीं लग सका था। SDRF टीम भी मौके पर पहुंचकर सर्च अभियान में जुट गई।
घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस और राहत दल द्वारा युवक की तलाश लगातार जारी है। बुधवार सुबह की बताई जा रही है। देर शाम तक युवक का कोई पता नहीं चल सका था, जिसके बाद उसकी तलाश के लिए SDRF टीम को भी मौके पर बुलाया गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, महाराजपुर गांव, थाना एका निवासी 18 वर्षीय विकास पुत्र जादों सिंह अपनी रिश्तेदारी में आया हुआ था। भागवत कथा के समापन के बाद वह अन्य श्रद्धालुओं के साथ सुत्रा नहर में कलश विसर्जन के लिए पहुंचा था।
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, कलश विसर्जन के दौरान विकास अचानक गहरे पानी में चला गया और डूबने लगा। मौके पर मौजूद लोगों ने उसे बचाने का प्रयास किया, लेकिन वह पानी में लापता हो गया।
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की सहायता से खोजबीन शुरू कराई। देर शाम तक युवक का कोई सुराग नहीं लग सका था। SDRF टीम भी मौके पर पहुंचकर सर्च अभियान में जुट गई।
घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस और राहत दल द्वारा युवक की तलाश लगातार जारी है।