धनगर समाज का राष्ट्रीय कवि सम्मेलन रिफाइनरी नगर में भव्य रूप से संपन्न

धनगर समाज का राष्ट्रीय कवि सम्मेलन रिफाइनरी नगर में भव्य रूप से संपन्न

रिपोर्ट जय भगवान बघेल
मथुरा उत्तर प्रदेश

मथुरा। लोकमाता मातेश्वरी अहिल्याबाई होलकर की 301वीं जयंती के उपलक्ष्य में धनगर समाज मथुरा द्वारा एम्प्लॉइज क्लब, रिफाइनरी नगर में भव्य राष्ट्रीय कवि सम्मेलन एवं विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में देश के विभिन्न राज्यों से आए कवियों, साहित्यकारों एवं समाज के गणमान्य व्यक्तियों ने सहभागिता कर आयोजन को ऐतिहासिक स्वरूप प्रदान किया।
कार्यक्रम का शुभारंभ प्रमुख उद्योगपति पुरन सिंह बघेल (फरीदाबाद), महेश बघेल (वृंदावन), सतीश बघेल (वृंदावन), मुकेश धनगर (जिला अध्यक्ष कांग्रेस, मथुरा), डॉ. जे.पी. बघेल (मुंबई), डॉ. रामप्रकाश पथिक (कासगंज), लेफ्टिनेंट कर्नल यादराम बघेल मथुरा रिफाइनरी, ओमशरण पाल, जेपी धनगर राष्ट्रीय अध्यक्ष धनगर समाज द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर एवं लोकमाता अहिल्याबाई होलकर के चित्र पर माल्यार्पण कर किया गया।
इस अवसर पर वक्ताओं ने लोकमाता अहिल्याबाई होलकर के आदर्शों, उनके सुशासन, सामाजिक समरसता एवं जनकल्याणकारी कार्यों पर विस्तार से प्रकाश डाला तथा समाज को उनके पदचिह्नों पर चलने का आह्वान किया। वक्ताओं ने कहा कि अहिल्याबाई होलकर का जीवन सेवा, त्याग, न्याय और राष्ट्र निर्माण की प्रेरणा देता है। राष्ट्रीय कवि सम्मेलन में देशभर से आए कवियों ने श्रृंगार, वीर, हास्य एवं अन्य रसों की प्रभावशाली प्रस्तुतियों से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। कार्यक्रम के दौरान कई महत्वपूर्ण पुस्तकों का लोकार्पण भी किया गया। विशेष रूप से “गोचरों के नेपथ्य” विषय पर आधारित ऐतिहासिक शोध ग्रंथ का विमोचन किया गया, जिसे उपस्थित विद्वानों ने समाज और इतिहास के लिए महत्वपूर्ण दस्तावेज बताया। कार्यक्रम का सफल संचालन डी.एस. पाल, रवि पाल ‘खामोश’ एवं एडवोकेट संजय धनगर प्रधान ने संयुक्त रूप से किया। अंत में रुपेश धनगर ने सभी अतिथियों, कवियों, साहित्यकारों एवं उपस्थित जनसमूह का धन्यवाद व आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से तुलसीराम धनगर, संकल्प पाल, मुरारीलाल धनगर, इंजी.शंकरलाल धनगर, सतीश धनगर, राधेलाल धनगर बिन्ना प्रधान,एडवोकेट सुनील धनगर, हरिओम धनगर सनी पाल, ओम शरण पाल सहित रिफाइनरी के कर्मचारी एवं अधिकारी तथा धनगर समाज के अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। बड़ी संख्या में समाज के लोगों की सहभागिता ने कार्यक्रम को अत्यंत सफल एवं यादगार बना दिया।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें