एटा पुलिस का शराब माफियाओं पर बड़ा प्रहार, 322 लीटर अवैध शराब नष्ट

एटा पुलिस का शराब माफियाओं पर बड़ा प्रहार, 322 लीटर अवैध शराब नष्ट

जिला संवादाता काव्यांश रावत
जनपद एटा उत्तर प्रदेश।

एटा। जनपद में अवैध शराब के कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना जसरथपुर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब 65,610 रुपये मूल्य की 322 लीटर अवैध शराब का विनष्टीकरण कराया। यह कार्रवाई माननीय न्यायालय के आदेश के अनुपालन में की गई। पुलिस के अनुसार, 30 विभिन्न मामलों से संबंधित अवैध शराब को नष्ट किया गया। विनष्टीकरण की प्रक्रिया क्षेत्राधिकारी अलीगंज, नायब तहसीलदार एवं थाना प्रभारी जसरथपुर की उपस्थिति में संपन्न हुई। अवैध शराब को नष्ट करने के लिए जेसीबी मशीन से गड्ढा खुदवाकर नियमानुसार उसका विनष्टीकरण कराया गया। अधिकारियों ने बताया कि यह कार्रवाई अवैध शराब के कारोबार पर प्रभावी अंकुश लगाने और न्यायालय के आदेशों के पालन के उद्देश्य से की गई है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा डॉ. इलामारन जी. के निर्देशन में चलाए जा रहे माल निस्तारण अभियान के अंतर्गत यह कार्रवाई की गई। पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया कि जनपद में अवैध गतिविधियों के विरुद्ध अभियान आगे भी लगातार जारी

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें