अंतू रेलवे स्टेशन पर मिशन शक्ति अभियान, महिलाओं को किया गया जागरूक।
संवाददाता विनय कुमार मिश्रा प्रतापगढ़।
प्रतापगढ़ के थाना अंतू क्षेत्र में मिशन शक्ति अभियान के तहत एंटी रोमियो टीम ने अंतू रेलवे स्टेशन पर महिला सुरक्षा एवं जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया। इस दौरान महिलाओं और बालिकाओं को महिला सुरक्षा, साइबर सुरक्षा तथा उनके कानूनी अधिकारों की जानकारी दी गई। कार्यक्रम में वूमेन पावर लाइन 1090, महिला हेल्पलाइन 181, पुलिस हेल्पलाइन 112, चाइल्ड हेल्पलाइन 1098, साइबर अपराध हेल्पलाइन 1930 सहित अन्य महत्वपूर्ण हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी साझा की गई। टीम ने साइबर अपराधों से बचाव के उपायों और नए आपराधिक कानूनों के बारे में भी जागरूक किया। एंटी रोमियो टीम ने महिलाओं की समस्याएं सुनकर आवश्यक सुझाव दिए और किसी भी आपात स्थिति में तत्काल पुलिस सहायता लेने के लिए प्रेरित किया। साथ ही महिला हेल्प डेस्क एवं मिशन शक्ति प्रभारी के सीयूजी नंबर की जानकारी भी उपलब्ध कराई गई। इसके अलावा टीम ने रेलवे स्टेशन एवं आसपास के क्षेत्रों में निगरानी करते हुए संदिग्ध व्यक्तियों से पूछताछ की। प्रतापगढ़ पुलिस ने कहा कि महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान और सशक्तिकरण के लिए ऐसे जागरूकता अभियान लगातार चलाए जा रहे हैं।












