12वें सामाजिक सत्याग्रह में पहुंचे इलाहाबाद विश्वविद्यालय के प्रो. ऋषि कांत पांडेय, सत्याग्रहियों का बढ़ाया मनोबल

12वें सामाजिक सत्याग्रह में पहुंचे इलाहाबाद विश्वविद्यालय के प्रो. ऋषि कांत पांडेय, सत्याग्रहियों का बढ़ाया मनोबल

जिला संवाददाता अमित शुक्ला  प्रतापगढ़। भयहरणनाथ धाम की सार्वजनिक भूमि को कब्जा मुक्त कराने की मांग को लेकर 15 मार्च 2026 से जारी सामाजिक सत्याग्रह का 12वां रविवार भी उत्साह और संकल्प के साथ संपन्न हुआ। इस अवसर पर इलाहाबाद विश्वविद्यालय के प्रख्यात शिक्षाविद् प्रो. ऋषि कांत पांडेय सत्याग्रह स्थल पर पहुंचे और आंदोलनरत लोगों से संवाद कर उनका मनोबल बढ़ाया।

प्रो. पांडेय ने संयोजक समाज शेखर सहित सभी सत्याग्रहियों से मुलाकात करते हुए कहा कि राजस्व अभिलेखों में दर्ज सार्वजनिक भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराने की यह मुहिम जनहित से जुड़ी है। उन्होंने कहा कि सत्याग्रह लोकतंत्र की सबसे बड़ी ताकत है और समाजहित के मुद्दों पर शांतिपूर्ण एवं संवैधानिक संघर्ष हमेशा प्रभावी साबित होता है।

वहीं भारतीय जनता पार्टी के पूर्व जिलाध्यक्ष हरि ओम मिश्र भी सत्याग्रह स्थल पहुंचे। उन्होंने सत्याग्रहियों के साथ भोले महादेव का दर्शन-पूजन कर भूमि विवाद के शीघ्र समाधान की कामना की तथा जिला प्रशासन एवं सरकार की ओर से हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया।

सत्याग्रहियों ने बताया कि नवागत जिलाधिकारी से मुलाकात कर धाम की भूमि को कब्जा मुक्त कराने की मुहिम को अंतिम रूप दिया जाएगा। इस दौरान नायब तहसीलदार द्वारा बार-बार आश्वासन दिए जाने के बावजूद भूमि विवाद के निस्तारण में अपेक्षित प्रगति न होने पर नाराजगी व्यक्त की गई। सत्याग्रहियों ने उप जिलाधिकारी सदर से प्रभावी हस्तक्षेप कर समस्या के समाधान की मांग की।

आंदोलनकारियों ने चेतावनी दी कि यदि जल्द समाधान नहीं हुआ तो 13वां सामाजिक सत्याग्रह आगामी 7 जून 2026 को आयोजित किया जाएगा।

कार्यक्रम में संरक्षक देवी प्रसाद मिश्र, प्रेम चन्द्र अग्रहरि मल्हू, राजीव नयन मिश्र, धीरेंद्र शुक्ल महाराज, नीरज मिश्र, बुद्धि प्रकाश, कृष्ण कुमार मिश्र, प्रेम चन्द्र पटेल, राधेश्याम मौर्य, जे.पी. यादव, प्रधान पुवासी पिंटू मिश्र, हरि यादव फौजी, विजय यादव सहित बड़ी संख्या में क्षेत्रीय नागरिक उपस्थित रहे।

ये भी पढ़ें थाना बाघराय पुलिस द्वारा क्षेत्र में कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से कुल 09 व्यक्तियों के विरुद्ध निवारक कार्यवाही की गई।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें